लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में पंचायत चुनावः नए साल में 9,171 सरपंचों और 90,400 वार्ड पंचों के चुनाव, तीन चरण में होंगे मतदान

By भाषा | Updated: December 26, 2019 16:43 IST

ग्राम पंचायतों में 90400 वार्ड पंचों का चुनाव भी इसके साथ होगा और कुल मिलाकर 3,08,86,519 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। राज्य निर्वाचन विभाग के आयुक्त पीएस मेहरा ने गुरुवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि राज्य की 9171 ग्राम पंचायत में चुनाव तीन चरणों में करवाए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपहले चरण में 3691 ग्राम पंचायतों में सरपंचों और 36047 पंचों के लिए मतदान 17 जनवरी को होगा।दूसरे चरण में 3237 ग्राम पंचायतों में सरपंचों और 31376 पंचों के लिए 22 जनवरी को मतदान होगा।

राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। इसके तहत पहले 9,171 ग्राम पंचायतों में सरपंचों के चुनाव तीन चरणों में होंगे।

इन ग्राम पंचायतों में 90400 वार्ड पंचों का चुनाव भी इसके साथ होगा और कुल मिलाकर 3,08,86,519 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। राज्य निर्वाचन विभाग के आयुक्त पीएस मेहरा ने गुरुवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि राज्य की 9171 ग्राम पंचायत में चुनाव तीन चरणों में करवाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि पहले चरण में 3691 ग्राम पंचायतों में सरपंचों और 36047 पंचों के लिए मतदान 17 जनवरी को होगा। इसके लिए सात जनवरी को लोकसूचना जारी की जाएगी। मतगणना मतदान के दिन ही, मतदान समाप्ति के बाद होगी। मेहरा के अनुसार, दूसरे चरण में 3237 ग्राम पंचायतों में सरपंचों और 31376 पंचों के लिए 22 जनवरी को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना होगी।

इसके लिए लोकसूचना 11 जनवरी को जारी की जाएगी। वहीं तीसरे चरण में 2243 ग्राम पंचायतों में सरपंचों और 22977 पंचों के लिए 29 जनवरी को मतदान व मतगणना होगी। इसके लिए लोकसूचना 18 जनवरी को जारी की जाएगी। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है।

विभाग ने चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए चुनाव खर्च की सीमा भी तय कर दी है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा नियमों में बदलाव के कारण इस इस बार सरपंच पद का चुनाव लड़ने के लिए किसी तरह की शैक्षणिक योग्यता की बाध्यता नहीं है। इन तीन चरणों में कुल 3,08,86,519 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे और 34535 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। 

टॅग्स :राजस्थानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा