लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस जल्द केंद्र की सत्ता में लौटने वाली, इस धारणा की वजह युवा छोड़ रहे हैं पार्टी: अधीर रंजन चौधरी

By भाषा | Updated: July 24, 2020 16:40 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने यह टिप्पणी उस वक्त की है जब कुछ महीने पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस से अलग हो गए और अब सचिन पायलट ने बगावत की है।

Open in App
ठळक मुद्देसिंधिया और पायलट के संदर्भ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि इन दोनों युवा नेताओं की कांग्रेस में कभी उपेक्षा नहीं हुई। राहुल गांधी देश में एकमात्र विपक्षी नेता हैं जो प्रधानमंत्री और उनकी नीतियों की लगातार आलोचना कर रहे हैं। 

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी के कई ‘अति महत्वाकांक्षी’ युवा नेता बेचैन हो रहे हैं। युवा नेता पार्टी से अलग हो रहे हैं क्योंकि यह धारणा बढ़ रही है कि कांग्रेस बहुत जल्द केंद्र की सत्ता में वापसी नहीं करने वाली है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कुछ युवा नेताओं के अलग होने से पार्टी पर अस्थायी तौर पर कुछ विपरीत प्रभाव पड़ सकता है, लेकिन वैचारिक प्रतिबद्धता की कमी वाले नेताओं की आकांक्षाओं की संतुष्टि के लिए अनुशासन एवं विचारधारा से समझौता नहीं किया जा सकता।

चौधरी ने कहा, ‘‘अति महात्वाकांक्षी युवा नेताओं का एक धड़ा है। वे बेचैन हो रहे हैं और उन्हें लगता है कि पार्टी में उन्हें वाजिब हक नहीं मिल रहा है। ऐसे में वे अपनी निजी आकांक्षाओं की संतुष्टि के लिए विकल्प तलाश रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि यह धारणा बढ़ रही है कि कांग्रेस बहुत जल्द केंद्र की सत्ता में लौटने वाली नहीं है और ऐसे में पार्टी उनकी सभी मांगे पूरी नहीं पाएगी। इसलिए वे पार्टी छोड़ रहे हैं या फिर ऐसा करने की योजना बना रहे हैं।’’

सिंधिया और पायलट के संदर्भ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि इन दोनों युवा नेताओं की कांग्रेस में कभी उपेक्षा नहीं हुई। उन्होने इस बात को खारिज कर दिया कि सिंधिया ने मध्य प्रदेश में पार्टी की चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख होते हुए जीत दिलाई थी। चौधरी ने कहा कि अगर ऐसा होता तो सिंधिया लोकसभा चुनाव नहीं हारते।

पायलट के संदर्भ में उन्होंने कहा, ‘‘अगर 2018 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का इकलौता कारण पायलट होते तो फिर 2019 के लोकसभा चुनाव में वहां हमारा प्रदर्शन इतना बुरा क्यों रहता।’’ पार्टी में नेतृत्व के संकट से जुड़े सवाल पर चौधरी ने कहा, ‘‘हमारी पार्टी में नेतृत्व का कोई संकट नहीं है। यह सब मीडिया का पैदा किया हुआ है। सोनिया गांधी हमारी नेता हैं और उनकी राजनीतिक दक्षता पर किसी को सवाल नहीं करना चाहिए क्योंकि उनकी अगुवाई में ही कांग्रेस 2004 और 2009 में दो बार लोकसभा चुनाव जीती।’’ 

टॅग्स :कांग्रेससचिन पायलटज्योतिरादित्य सिंधियाअधीर रंजन चौधरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा