लाइव न्यूज़ :

पिछले साल 52 लाख में बनी कैंटीन तोड़ बन रहा है मंत्री जी का दफ्तर, अब तक एक करोड़ खर्च, काम अभी जारी है

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 18, 2018 09:22 IST

बीजेपी नेता विजय गोयल पांच महीने पहले ही नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन राज्य मंत्री बनाए गए हैं।

Open in App

नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता विजय गोयल का ऑफिस बनाने के लिए दिल्ली की एक कैंटीन को तोड़ने का आरोप लगा है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार  पिछले साल ही नई दिल्ली के सरदार पटेल भवन में स्थ‍ित स्टाफ कैंटीन को 52 लाख रुपये खर्च कर मॉडर्न बनाया गया था। अब इस कैंटीन को विजय गोयल के ऑफिस बनाने के लिए तोड़ा गया है। खास बात ये है कि गोयल के ऑफिस बनाने के लिए अब तक एक करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं। जबकि अभी भी काम जारी है और इसके बनने में लगने वाली लागत का बिल दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है।

बीजेपी नेता विजय गोयल पांच महीने पहले ही केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन राज्य मंत्री बनाए गए हैं। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक विजय गोयल के नए ऑफिस के लिए नई दिल्ली  की सरदार पटेल भवन की पांच मंजिला इमारत के स्टाफ कैंटीन को तोड़ दिया गया है। इस ऑफिस के बननें अभी तक 1.09 करोड़ रुपये की लागत लग चुकी है। जबकि वियय गोयल के इस ऑफिस का काम अभी का पूरा नहीं हुआ है, जिसका मतलब साफ है कि इस पर लागत और बढ़ेगा।जब इंडियन एक्सप्रेस ने विजय गोयल से इस बारे में संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि दफ्तर के निर्माण में एक करोड़ रुपये खर्च हुए हैं या उसे बनाने के लिए कैंटीन को वहाँ से हटाया गया है।

 

इस प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन में लगे सेंट्रल पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (CPWD) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि गोयल खुद दो बार इस ऑफिस के काम का मुआयना कर चुके हैं, जिसके बाद उन्होंने इसमें कुछ  अहम बदलाव भी किए हैं जिनपर अब काम जारी है। गोयल ने बदलाव करते हुए कमरे से मौजूदा विंडो रॉलर ब्लिंड और मौजूदा विंडो फिल्म को हटाकर नया लगाना, मौजूदा कॉरिडोर की जगह नया वुडेन डोर लगाना आदि शामिल है।

वहीं, सीपीडब्लूडी के मुताबिक 'विभाग को सिविल, इलेक्ट्रिकल और फर्निशिंग वर्क के लिए 71 लाख रुपये मंजूर हो चुके हैं। विजय गोयल के ऑफिस में एलईडी टीवी, इंटरनेट और टेलीफोन सुविधाओं के लिए 39 लाख रुपये और मंजूर करने की मांग की गई है। सरदार पटेल भवन के कर्मचारियों के लिए ग्राउंड फ्लोर पर नया कैंटीन बनाया जा रहा था, जो अब मंत्री जी के ऑफिस में तबदील हो चुका है। शहरी विकास मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक गोयल का नया ऑफिस इस महीने के अंत तक तैयार हो जाएगा।

टॅग्स :विजय गोयलनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

राजनीति अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज