लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस में बिना पैसे के कुछ भी काम नहीं होता है, तंवर ने ऐसे आरोप लगाए हैं, मैं कहूंगा कि कांग्रेस बेनकाब हो गई हैः खट्टर

By भाषा | Updated: October 5, 2019 19:15 IST

तंवर ने शनिवार को ही कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। खट्टर ने विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि टिकट आवंटन में तंवर के आरोपों ने पार्टी को बेनकाब कर दिया। उन्होंने कहा कि सिर्फ उन लोगों को भाजपा में शामिल किया जाएगा जिनका ‘अतीत साफ-सुथरा’ हो और उन पर कोई ‘धब्बा’ नहीं हो।

Open in App
ठळक मुद्देखट्टर ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘ हम उन्हें (तंवर) को (भाजपा में) प्रवेश नहीं देंगे।’’ खट्टर ने कहा, ‘‘अगर भाजपा ने उन्हें (तंवर) को आमंत्रित किया होता तो, वह अब तक पार्टी में आ गए होते।’’

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को भाजपा में शामिल करने की किसी भी संभावना से शनिवार को इनकार कर दिया।

तंवर ने शनिवार को ही कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। खट्टर ने विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि टिकट आवंटन में तंवर के आरोपों ने पार्टी को बेनकाब कर दिया। उन्होंने कहा कि सिर्फ उन लोगों को भाजपा में शामिल किया जाएगा जिनका ‘अतीत साफ-सुथरा’ हो और उन पर कोई ‘धब्बा’ नहीं हो।

खट्टर ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘ हम उन्हें (तंवर) को (भाजपा में) प्रवेश नहीं देंगे।’’ भाजपा द्वारा उन्हें पार्टी में शामिल होने का आमंत्रण मिलने की तंवर की कथित टिप्पणी के बारे में किए गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पूरी तरह से गलत है। खट्टर ने कहा, ‘‘अगर भाजपा ने उन्हें (तंवर) को आमंत्रित किया होता तो, वह अब तक पार्टी में आ गए होते।’’

गौरतलब है कि तंवर ने शनिवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इससे 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सबसे पुरानी पार्टी को झटका लगा है। पूर्व सांसद ने ट्विटर पर अपने इस्तीफे का ऐलान किया और कांग्रेस प्रमुख सोनिया के नाम लिखे चार पन्नों वाले त्याग पत्र सोशल मीडिया साइट पर पोस्ट कर दिया।

खट्टर ने दावा किया, ‘‘कांग्रेस में बिना पैसे के कुछ भी काम नहीं होता है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष (तंवर) ने ऐसे आरोप लगाए हैं। मैं कहूंगा कि कांग्रेस बेनकाब हो गई है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस में टिकट बंटवारे में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं।

खट्टर ने कहा, ‘‘(कांग्रेस में) पहले भी यह होता रहा है। अब लोग और नेता समझ गए हैं कि उन्हें ऐसी पार्टी में नहीं रहना चाहिए। उनके बहुत सारे लोग हमसे संपर्क कर रहे हैं और हम कह रहे हैं कि हम सिर्फ उन्हें लेंगे जिनका अतीत साफ हो और जिनपर कोई आरोप नहीं हो।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच ‘विश्वास नहीं’ है और इसी वजह से पार्टी इतनी बुरी हालत में है।’’ तंवर ने कुछ दिन पहले ही अपने समर्थकों के साथ टिकट बंटवारे में अनियमितता को लेकर दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास के बाहर प्रदर्शन किया था। उन्होंने तब पार्टी की सभी चुनाव समितियों से इस्तीफा दे दिया था। 

टॅग्स :इंडियाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसभूपेंद्र सिंह हुड्डामनोहर लाल खट्टरसोनिया गाँधीअमित शाहहरियाणाहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा