लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में सांप्रदायिकता के लिए कोई जगह नहीं: ममता बनर्जी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 21, 2018 13:18 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को ट्वीट किया, 'आज वार्ता और विकास के लिए सांस्कृतिक विविधता विश्व दिवस है। हमारी सरकार हमेशा से 'अनेकता में एकता' में यकीन रखती है।

Open in App

कोलकाता, 21 मई: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि राज्य में सांप्रदायिकता के लिए कोई जगह नहीं है । राज्य 'अनकेता में एकता' में विश्वास रखता है। मुख्यमंत्री ने यह बात 'वार्ता और विकास के लिए सांस्कृतिक विविधता विश्व दिवस' के मौके पर कही है। 

उन्होंने सोमवार को ट्वीट किया, 'आज वार्ता और विकास के लिए सांस्कृतिक विविधता विश्व दिवस है। हमारी सरकार हमेशा से 'अनेकता में एकता' में यकीन रखती है। बंगाल के लोगों के दिल और दिमाग में सांप्रदायिकता के लिए कोई जगह नहीं है।' यह दिवस वार्षिक तौर पर मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने विविधता के मुद्दों के प्रचार के लिए इसे अंतरराष्ट्रीय अवकाश के रूप में मंजूरी दी है।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में 'सांप्रदायिक हिंसा' की कुछ घटनाएं हुई थीं। वर्ष 2016 में हावड़ा जिले के धूलागढ़ में और इस साल मार्च में आसनसोल तथा रानीगंज में ये घटनाएं हुई थी। मुख्यमंत्री ने तब इन घटनाओं को स्थानीय मसला बताया था न कि सांप्रदायिक समस्या। ममता ने आरोप लगाया है कि भाजपा हिन्दुत्व की विचारधारा को हवा देने के लिए सांप्रदायिक तनाव भड़का रही है। 

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा