लाइव न्यूज़ :

बिहार में कैबिनेट विस्तारः तैयारियां पूरी, दिखेंगे युवा और नए चेहरे, संजय झा, लेसी सिंह, शाहनवाज हुसैन, ललन पासवान लेंगे शपथ!

By एस पी सिन्हा | Updated: January 18, 2021 21:23 IST

Nitish Cabinet Expansion:भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को एक बार फिर बिहार बुलाने की कोशिश से संबंधित प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि इसकी कोई जानकारी नहीं है, ये तो भाजपा के हाथ में है.

Open in App
ठळक मुद्देराजभवन से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह साढ़े 11 बजे नये मंत्रियों को शपथ दिलायी जायेगी.बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार की खबरों के बीच मंत्रियों की सूची पर चर्चा तेज हो गई है.जदयू कोटा से संजय झा, लेसी सिंह और बीमा भारती को जहां शामिल किए जाने की संभावना है.

Nitish Cabinet Expansion: बिहार में नीतीश कैबिनेट के विस्तार को लेकर लंबे वक्त से चली आ रही अटकलों पर अब विराम लगने जा रहा है. कैबिनेट के विस्तार पर दोनों पार्टियों के बीच सहमति बन गयी है और भाजपा ने अपनी लिस्ट सौंप दी है.

इस तरह से भाजपा और जदयू में चला आ रहा विवाद आखिरकार सुलझ गया और मंगलवार की सुबह नीतीश कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है. राजभवन से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह साढ़े 11 बजे नये मंत्रियों को शपथ दिलायी जायेगी.

इधर, बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार की खबरों के बीच मंत्रियों की सूची पर चर्चा तेज हो गई है. बताया जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार में जदयू और भाजपा के बीच सीटों का तालमेंल भी हो गया है. नए कैबिनेट विस्तार में जदयू कोटा से संजय झा, लेसी सिंह और बीमा भारती को जहां शामिल किए जाने की संभावना है.

वहीं भाजपा से शाहनवाज हुसैन, ललन पासवान सहित कुछ युवा चेहरे को शामिल किया जा सकता है. इससे पहले, रविवार शाम को भाजपा के दिग्गज नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पहुंच कर बंद कमरे में बैठक की थी. इस बैठक में उप मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मौजूद रहे.

16 नवंबर को मुख्यमंत्री समेत 15 मंत्रियों ने शपथ ली थी

साथ ही बिहार विधान परिषद की राज्यपाल कोटे वाली 12 सीटों पर भी बात हुई है. उल्लेखनीय है कि 16 नवंबर को मुख्यमंत्री समेत 15 मंत्रियों ने शपथ ली थी. तभी से कैबिनेट विस्तार को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई मौकों पर कैबिनेट विस्तार में देरी के लिए अप्रत्यक्ष तौर पर भाजपा को जिम्मेदार ठहराया था. नियमानुसार बिहार में सीएम समेत 36 मंत्री हो सकते हैं.

कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार के दबाव के कारण भाजपा बैकफुट पर थी. बिहार में एक-एक मंत्रियों के पास पांच-छह विभाग थे. ऐसे में सरकार का कामकाज बाधित हो रहा था. आखिरकार भाजपा ने अपने कोटे के मंत्रियों के नाम तय किये. हालांकि, अंदर ही अंदर कुछ और ही खेल होने की भी चर्चा थी.

चर्चा ये थी कि भाजपा- जदयू कोटे के विभागों को अपने पाले में लाने की मांग कर रही थी. लेकिन नीतीश कुमार बडी चालाकी से भाजपा को हैंडल कर रहे थे. इसी दौरान जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कहा कि विभाग पहले ही तय हो चुके हैं और सरकार गठन के दौरान जो विभाग जिस पार्टी के हिस्से आये वे बने रहेंगे. चर्चा ये है कि नीतीश कुमार के सामने भाजपा को हार माननी पड़ी और विभागों का बंटवार वही रहेगा जो सरकार गठन के वक्त हुआ था.

टॅग्स :बिहारपटनाहिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर)मुकेश सहनीजेडीयूनीतीश कुमारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जीतन राम मांझी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा