लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पर बरसे अमित शाह, कहा-जब कांग्रेस की सरकार आती तब नक्सलवाद आता है 

By भाषा | Updated: March 7, 2019 20:30 IST

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक होने से पहले पूरी दुनिया में केवल दो ही देश (अमेरिका और इजराइल) थे, जो अपने शहीद सैनिकों का बदला लेते थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन देशों की सूची में तीसरा नाम ‘भारत’ का जोड़ दिया है।

Open in App

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि जब कांग्रेस की सरकार आती है तब नक्सलवाद आता है और जब कांग्रेस की सरकार जाती है तब नक्सलवाद चला जाता है। शाह ने रायपुर शहर के इंडोर स्टेडियम में पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में जब नक्सलवाद का जन्म हुआ, तब कांग्रेस की सरकार थी। आंध्रप्रदेश में नक्सलवाद बढ़ा, तब कांग्रेस की सरकार थी। जब नक्सलवाद आंध्रप्रदेश से छत्तीसगढ़ पहुंचा, तब कांग्रेस की सरकार थी।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में नक्सलवाद तब गया (कमजोर हुआ), जब वहां से कांग्रेस की सरकार गई। आंध्र से नक्सलवाद तब गया, जब वहां से कांग्रेस की सरकार गई और छत्तीसगढ़ में भी नक्सलवाद तब समाप्त हुआ, जब राज्य में भाजपा की रमन सिंह की सरकार आई। जब कांग्रेस (सरकार) आती है तब नक्सलवाद आता है और जब कांग्रेस (सरकार) जाती है तब नक्सलवाद जाता है। 

शाह ने पूछा कि ऐसा क्यों होता है। (इन दोनों के बीच) क्या रिश्ता है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में कुछ देश विरोधी तत्वों ने जब नारे लगाए थे कि भारत तेरे टुकड़े होंगे, तब उनके समर्थन में कांग्रेस अध्यक्ष (राहुल गांधी) खड़े हुए थे, जो यह दिखाता है कि उनकी प्रतिबद्धता क्या है।

शाह ने कहा, ‘‘राहुल गांधी पूछते हैं कि केंद्र की नरेंद्र मोदी नीत सरकार ने क्या किया है। मैं कहना चाहुंगा कि कांग्रेस की सरकार ने जो 55 वर्ष में नहीं किया, वह नरेंद्र मोदी की 55 माह की सरकार ने कर दिखाया है। देश में 10 वर्ष तक संप्रग की सरकार थी। उस दौरान पाकिस्तान से घुसपैठ होती थी और जवानों के सर काट लिए जाते थे। उन्हें अपमानित करते थे और कोई जवाब देने वाला नहीं था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन जब उरी में हमला हुआ, तब हमने सर्जिकल स्ट्राइक किया। और जब पुलवामा में हमला हुआ, तब एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान में आतंकियों के अड्डों के परखच्चे उड़ाने का काम भाजपा की नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया।’’ 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक होने से पहले पूरी दुनिया में केवल दो ही देश (अमेरिका और इजराइल) थे, जो अपने शहीद सैनिकों का बदला लेते थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन देशों की सूची में तीसरा नाम ‘भारत’ का जोड़ दिया है।

शाह ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाए जाने के विषय पर कहा कि वहां राम जन्मभूमि पर जल्द से जल्द भव्य मंदिर बनाने के लिए भाजपा कटिबद्ध है और हम उसे बना कर रहेंगे। लेकिन उच्चतम न्यायालय में कांग्रेस के वकील खड़े हो जाते हैं और इस मामले पर तारीख पर तारीख मांगते हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में जो महागठबंधन बना है उसके नेताओं को लोकसभा चुनाव से पहले स्पष्ट करना चाहिए कि अयोध्या में उस स्थान पर राम का मंदिर बनाए जाने के लिए वे तैयार हैं, या नहीं।

शाह ने कहा, ‘‘हम एनआरसी लेकर आए जिसमें घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने की व्यवस्था है। 40 लाख घुसपैठियों को प्रथम दृष्टया चिह्नित करने का काम किया गया है।’’

टॅग्स :लोकसभा चुनावअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतछत्तीसगढ़: हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

भारत'अमित शाह ने बंगाल में राष्ट्रपति शासन का आधार तैयार करने के लिए SIR का इस्तेमाल किया', ममता बनर्जी ने लगाया आरोप

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

भारतMCD Bypoll Results 2025: दिल्ली के सभी 12 वार्डों के रिजल्ट अनाउंस, 7 पर बीजेपी, 3 पर AAP, कांग्रेस ने 1 वार्ड जीता

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा