लाइव न्यूज़ :

MP: हार्दिक पटेल ने मोदी को दिया जवाब, 'देश तोड़ने की राजनीति करने वालों से राष्ट्रभक्ति का सार्टिफिकेट नहीं चाहिए'

By IANS | Updated: February 19, 2018 18:35 IST

हार्दिक ने कहा, "देश के अन्य हिस्सों की तरह यहां भी भाजपा झूठी राजनीति करती रहेगी और लोगों को तोड़ने का काम भी होगा। जोड़-तोड़ के लिए भाजपा कुछ भी कर सकती है।"

Open in App

भोपाल, 19 फरवरी: पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने सोमवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जमकर हमला बोला और कहा कि उन्हें ऐसे लोगों (बीजेपी) से राष्ट्रभक्ति का सार्टिफिकेट नहीं चाहिए, जो देश तोड़ने की राजनीति करते हैं। पटेल ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा, "मेरे भोपाल प्रवास को लेकर तरह-तरह की बातें कही गईं। यहां तक कहा गया कि 'तुम्हारे आने से जातिवाद होगा'। अगर युवाओं, किसानों और रोजगार की बात करना जातिवाद है तो मुझे यही करना है, लेकिन जो हिंदू और मुसलमान की राजनीति करे, देश को तोड़ने की बात करे, उसे वे लोग जातिवाद नहीं कहते हैं, बल्कि उसे राष्ट्रभक्ति कहते हैं, हमें ऐसे लोगों से राष्ट्रभक्ति का सार्टिफिकेट नहीं चाहिए।"

उन्होंने आगे कहा, "हमारे पूर्वज सरदार पटेल और छत्रपति शिवाजी ने हमारी राष्ट्रभक्ति का सर्टिफिकेट बड़े अक्षरों में लिख दिया है। हमारे रक्त का एक कतरा जहां भी पड़े, वहां जय जवान जय किसान लिख जाता है। इसी बात को लेकर मध्य प्रदेश में अभियान जारी रहेगा।"

यह पूछे जाने पर कि क्या वह मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचार करेंगे? हार्दिक ने कहा कि अच्छा काम करने में कोई दिक्कत नहीं है और अच्छा काम करते रहेंगे। 

उन्होंने आगे कहा, "राज्य में युवाओं, किसानों के लिए कुछ अच्छा करने का प्रयास कर रहे हैं, किसानों के बहुत से मुद्दे हैं, जिन पर बात करता रहा हूं और करता रहूंगा। किसानों की बात करना मेरा कर्तव्य और कर्म है, जिसे मैं करता रहूंगा।"

हार्दिक ने कहा, "देश के अन्य हिस्सों की तरह यहां भी भाजपा झूठी राजनीति करती रहेगी और लोगों को तोड़ने का काम भी होगा। जोड़-तोड़ के लिए भाजपा कुछ भी कर सकती है।"

टॅग्स :हार्दिक पटेलनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा