लाइव न्यूज़ :

MP के गृहमंत्री का तंज, कांग्रेस में यूज एंड थ्रो की स्थिति रहती है हमेशा, जहर भी देते हैं तो कहते हैं...'

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: August 26, 2020 18:22 IST

भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा चलाए गए तीन दिन के सदस्यता अभियान पर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों पर आज (26 अगस्त) गृह एवं जेल मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देनरोत्तम मिश्रा ने कहा- कांग्रेस जनता के बीच जाए और सही आंकलन करें पता चल जाएगा. नरोत्तम मिश्रा ने कहा, गोविंद सिंह जी मेरे बड़े भाई और मित्र हैं। कांग्रेस में उनकी उपेक्षा सदा से होती रही है।

भोपाल: गृह एवं जेल मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस में यूज एंड थ्रो की स्थिति सदैव से रखी है. कांग्रेस में अभी दिल्ली में नेतृत्व परिवर्तन की बात उठ रही हैं, अब यह बयार आने वाली हैं.  डा. मिश्रा ने गांधी परिवार और कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि या तो गांधी विहीन कांग्रेस हो रही हैं या कांग्रेस विहीन भारत होने जा रहा हैं.

भाजपा द्वारा चलाए गए तीन दिन के सदस्यता अभियान पर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों को लेकर आज मीडिया से चर्चा करते हुए गृह मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हम कह रहे हैं, हुआ है और वे कह रहे हैं नहीं हुआ. इसमें उलझने के बजाय कांग्रेस जनता के बीच जाए और सही आंकलन करें पता चल जाएगा. 

कांग्रेस की वर्तमान स्थिति को लेकर उन्होंने शायराना अंदाज में कहा, नाजो अंदाज से कहते हैं कि जीना होगाजहर भी देते हैं तो कहते हैं कि पीना होगाजब पीते हैं तो कहते हैं कि मरना भी नहींजब मरते हैं तो कहते हैं  कि जीना होगा.कांग्रेस की आज यही स्थिति हो गई है.

नरोत्तम मिश्रा ने कहा, दिग्विजय सिंह का संघ और देश के प्रति क्या नजरिया है और संघ का देश के प्रति क्या नजरिया है,‌ यह सभी‌ जानते‌ और‌ समझते हैं। ‌इसलिए दिग्विजय सिंह की‌ बातों का‌ कोई अर्थ‌ नहीं है।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा, गोविंद सिंह जी मेरे बड़े भाई और मित्र हैं। कांग्रेस में उनकी उपेक्षा सदा से होती रही है। चाहे विभाग देने की बात हो या नेता प्रतिपक्ष बनाने की। कांग्रेस एमपी उनके साथ "यूज़ एंड थ्रो" की नीति अपनाती है। मेरी सहानुभूति गोविंद सिंह जी के साथ है।

कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए मध्य प्रदेश के सैनिक मनीष कारपेंटर की शहादत को नमन करते हुए डा. मिश्रा ने कहा कि सरकार उनके परिजनों से चर्चा कर एक सदस्य को नौकरी देगी इसके साथ ही शहीद के परिजनों को सम्मान निधि के रूप में एक करोड़ रुपए दिए जायेंगे.

टॅग्स :मध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

भारतMCD Bypoll Results 2025: दिल्ली के सभी 12 वार्डों के रिजल्ट अनाउंस, 7 पर बीजेपी, 3 पर AAP, कांग्रेस ने 1 वार्ड जीता

भारतMCD by-elections Result: BJP ने चांदनी चौक और शालीमार बाग बी में मारी बाजी, कांग्रेस ने जीता संगम विहार ए वार्ड

भारतपंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की गतिविधियां आम आदमी के जीवन स्तर में सुधार लाने में देती हैं महत्वपूर्ण योगदान, मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा