लाइव न्यूज़ :

मेरे पिता कैलाश विजयवर्गीय और ज्योतिरादित्य सिंधिया में निजी मनमुटाव कभी नहीं रहा: भाजपा विधायक

By भाषा | Updated: August 14, 2020 16:09 IST

आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि मेरे पिता कैलाश विजयवर्गीय और ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया में निजी तौर पर मनमुटाव कभी नहीं रहा। उनके बीच के निजी संबंध हमेशा बडे़ अच्छे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआकाश विजयवर्गीय ने कहा कि जब ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में थे, तब वह और मेरे पिता कैलाश विजयवर्गीय के राजनीतिक विचारधारा में अंतर के कारण आमने-सामने नजर आते थे।आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि सिंधिया का अपने आप में एक क्रेज (आकर्षण) है।

इंदौर (मध्यप्रदेश): भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की यहां तीन दिन बाद होने वाली भेंट पर सियासी आलोचकों की निगाहें गड़ गयी हैं। इस बीच, विजयवर्गीय के बेटे व स्थानीय भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने दावा किया है कि दोनों वरिष्ठ नेताओं में निजी मनमुटाव कभी नहीं रहा।

आकाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से कहा, "मेरे पिता और सिंधिया में निजी तौर पर मनमुटाव कभी नहीं रहा। उनके बीच के निजी संबंध हमेशा बडे़ अच्छे रहे हैं।" उन्होंने कहा, "जब सिंधिया कांग्रेस में थे, तब वह और मेरे पिता राजनीतिक विचारधारा में अंतर के कारण आमने-सामने नजर आते थे। लेकिन सिंधिया के भाजपा में आने के साथ ही यह अंतर पूरी तरह खत्म हो गया है।

दोनों नेताओं के बीच बहुत अच्छी मित्रता है।" भाजपा के 35 वर्षीय विधायक ने कहा, "सिंधिया का अपने आप में एक क्रेज (आकर्षण) है। मेरे परिजन और मेरे घर के आस-पास रहने वाले लोग उनके स्वागत के लिये उत्सुक हैं।"

आकाश विजयवर्गीय ने यह बात ऐसे मौके पर कही है, जब पांच महीने पहले सूबे की कमलनाथ नीत कांग्रेस सरकार के पतन के साथ ही भाजपा में शामिल होने के बाद सिंधिया 17 अगस्त को पार्टी महासचिव से मिलने उनके इंदौर स्थित घर पहली बार आने वाले हैं। सिंधिया अपने इंदौर-उज्जैन प्रवास के दौरान कैलाश विजयवर्गीय और अन्य वरिष्ठ राजनेताओं से मिलेंगे।

गौरतलब है कि सिंधिया और कैलाश विजयवर्गीय के बीच मध्यप्रदेश क्रिकेट संगठन (एमपीसीए) के वर्ष 2010 के चुनावों में सीधी भिड़ंत हो चुकी है। सिंधिया उस वक्त केंद्र की कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार में वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री थे, तो कैलाश विजयवर्गीय प्रदेश की भाजपा सरकार में इसी विभाग के काबीना मंत्री का ओहदा संभाल रहे थे।

भारी खींचतान के बीच हुए इन चुनावों में सिंधिया ने एमपीसीए अध्यक्ष पद पर विजयवर्गीय को 70 वोटों से हराया था। इन चुनावों में शक्तिशाली सिंधिया खेमे ने नये-नवेले विजयवर्गीय गुट का सूपड़ा साफ करते हुए कार्यकारिणी के सभी प्रमुख पदों पर कब्जा जमाया था। 

टॅग्स :ज्योतिरादित्य सिंधियाकैलाश विजयवर्गीयमध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा