लाइव न्यूज़ :

मप्र में दलित बच्चों की हत्याः प्रियंका ने कहा- एक मां होने के नाते घटना की क्रूरता-अमानवीयता से गहरा दुःख हुआ, इनका क्या दोष

By भाषा | Updated: September 26, 2019 15:37 IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ एक माँ होने के नाते इस घटना की क्रूरता और अमानवीयता से मुझे गहरा दुःख हुआ। इन बच्चों का क्या दोष था और इनकी माँ पर क्या बीत रही होगी ? कमलनाथ जी से अनुरोध है कि अपराधियों को कठोर सजा दिलवाई जाए और सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में भी ऐसी हिंसक और निंदनीय घटनाएँ न हों।’’

Open in App
ठळक मुद्देदलित बच्चों की हत्या के मामले में अपराधियों को कठोर सजा दिलवाएं कमलनाथ: प्रियंका।शौच करने पर दो व्यक्तियों ने दो दलित बच्चों को कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में दो दलित बच्चों को कथित तौर पर पीट पीट कर मार डालने की घटना की निंदा करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कराएं।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘ एक माँ होने के नाते इस घटना की क्रूरता और अमानवीयता से मुझे गहरा दुःख हुआ। इन बच्चों का क्या दोष था और इनकी माँ पर क्या बीत रही होगी ? कमलनाथ जी से अनुरोध है कि अपराधियों को कठोर सजा दिलवाई जाए और सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में भी ऐसी हिंसक और निंदनीय घटनाएँ न हों।’’

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के भावखेड़ी गांव में बुधवार की सुबह पंचायत भवन के सामने शौच करने पर दो व्यक्तियों ने दो दलित बच्चों को कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला। सिरसोद पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक आर एस धाकड़ ने बताया कि पुलिस ने मामले में दो आरोपियों हाकिम यादव और उसके भाई रामेश्वर यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घटना में दो ही व्यक्ति कथित तौर पर शामिल थे। भाषा हक हक मनीषा मनीषा

टॅग्स :इंडियामध्य प्रदेशकांग्रेसप्रियंका गांधीकमलनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा