लाइव न्यूज़ :

MP Ki Taja Khabar: शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल विस्तार में दिखा 'महाराज' का दबदबा, 9 सिंधिया समर्थक शामिल

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: July 2, 2020 13:13 IST

शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल का विस्तार भोपाल में राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में हुआ। इस दौरान 28 लोगों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के कैबिनेट का विस्तार, 28 को दिलाई गई शपथनई लिस्ट में ज्योतिरादित्य सिंधिया के 9 समर्थकों को जगह दी गई, आनंदी बेन पटेल ने दिलाई शपथ

मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह मंत्रिमंडल के विस्तार के दौरान 28 लोगों को गुरुवार को भोपाल में राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री पद की शपथ दिलाई गई. नवनियुक्त मंत्रियों में कांग्रेस से आए एक दर्जन ने शपथ ली. इनमें 9 सीधे तौर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक माने जाते हैं.

शपथ लेने वालों में 18 कैबीनेट और 12 राज्यमंत्री हैं. मंत्रिमंडल के विस्तार में कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में आए एक दर्जन लोगों को शामिल किया गया. इनमें 9 सिंधिया समर्थक हैं इसके साथ ही तीन वह लोग हैं जो भाजपा नेताओं से संपर्क कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए. 

मंत्रिमंडल के विस्तार में भाजपा ने कई पुराने चेहरों को दरकिनार करते हुए नए चेहरों को तरजीह दी. गौरतलब है कि मंत्रिमंडल का विस्तार लम्बे समय से अटका हुआ था.  राजभवन भोपाल में आज सुबह 11 बजे आयोजित शपथ समारोह में कार्यवाहक राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने नवनियुक्त मंत्रियों और राज्यमंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. 

शपथ समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रमुख रुप से मौजूद थे. लगभग 40 मिनट चले शपथ समारोह में निम्न लोगों को मंत्री और राज्यमंत्री के तौर पर पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई.

मंत्री- गोपाल भार्गव, विजय शाह, जगदीश देवड़ा, बिसाहूलाल सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, भूपेन्द्र सिंह, एंदल सिंह कंषाना, बृजेन्द्र प्रताप सिंह, इमरती देवी, डॉ. प्रभुराम चौधरी, महेन्द्र सिंह सिसौदिया (संजू भैया), प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रेम सिंह पटेल, ओमप्रकाश सकलेचा, उषा ठाकुर, अरविंद भदौरिया, डॉ. मोहन यादव, हरदीप सिंह डंग, राजवर्धन सिंह एवं प्रेमसिंह दत्तीगांव

राज्यमंत्री- भारत सिंह कुशवाहा, इंदर सिंह परमार, रामखेलावन पटेल, राम (नानो) किशोर कांवरे, बृजेन्द्र सिंह यादव, गिर्राज डण्डौतिया, सुरेश धाकड एवं ओ.पी.एस. भदौरिया.

सिंधिया खेमे से 9 मंत्री

मंत्रिमंडल के विस्तार में सिंधिया खेमे के महेंद्र सिंह सिसौदिया, इमरती देवी, प्रभुराम चौधरी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, राज्यवर्धन सिंह, गिर्राज दंडोतिया, सुरेश धाकड़, बृजेन्द्र सिंह यादव, ओपीएस भदौरिया को जगह दी गई. इसके साथ ही कांग्रेस बगावत कर भाजपा में सीधे तौर पर आए बिसाहूलाल सिंह, एंदल सिंह कंषाना और हरदीप सिंह डंग को भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई.

टॅग्स :मध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानज्योतिरादित्य सिंधिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की गतिविधियां आम आदमी के जीवन स्तर में सुधार लाने में देती हैं महत्वपूर्ण योगदान, मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारतकानून की पकड़ से बच नहीं सकेगा कोई भी अपराधी, सीएम मोहन यादव बोले-कानून सबके लिए

भारतदिवंगत निरीक्षक स्व. शर्मा के परिजन को 1 करोड़ रुपये?, अंकित शर्मा को उप निरीक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति

कारोबारहैदराबाद के निवेशकों के साथ जोड़ने आए हैं नई डोर, सीएम मोहन यादव बोले- 36,600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 27,800 रोजगार सृजित

क्राइम अलर्टकिशनगंज में देह व्यापार भंडाफोड़, मॉल में 2 लड़की से दोस्ती, नौकरी दिलाने का झांसा देकर बिशनपुर लाई, सिंगरौली की 23 वर्षीय युवती ने दलदल से भागकर बचाई जान

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा