लाइव न्यूज़ :

MP Ki Taja Khabar: राज्यसभा चुनाव में सपा, बसपा, निर्दलीय करेंगे बीजेपी का समर्थन, कांग्रेस खेमे में मची हलचल

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: June 3, 2020 18:15 IST

मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने बहुत की पहले से ही तैयारी कर रखी है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेरसिंह को प्रत्याशी बनाया है। जबकि कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह और फूलसिंह बरैया को मैदान में उतारा है।वर्तमान सदस्य संख्या को देखते हुए भाजपा के पक्ष में दो सीटें जाने की उम्मीद है। वहीं कांग्रेस की एक सीट पर ही जीत पक्की है। 

मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दावा किया है कि राज्यसभा के चुनाव में सपा, बसपा और निर्दलीय विधायक भाजपा प्रत्याशियों का समर्थन करेंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा के दोनों प्रत्याशी चुनाव जीतेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान के बाद कांग्रेस में हलचल मच गई है। 

मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने बहुत की पहले से ही तैयारी कर रखी है। भाजपा ने शुरू से कहा था कि हम राज्यसभा की 2 सीटें जीतेंगे। सरकार बनाने में समर्थन के अब राज्यसभा चुनाव में भी सपा, बसपा और निर्दलीय विधायक भाजपा का समर्थन करेंगे।  

आपने राज्यसभा चुनाव में विधायकों की खरीद फरोख्त की भी आशंका जताई और कहा कि भाजपा का जो विधायक है एक कार्यकर्ता है, वह किसी प्रलोभन में फंसने वाला नहीं है। हम दोनों सीटों को ताकत से जीतेंगे। वहीं, गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस को दिग्विजय सिंह के बजाय फूल सिंह बरैया को पहले उम्मीदवार के रुप में प्राथमिकता देनी चाहिए। 

गौरतलब है कि भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेरसिंह को प्रत्याशी बनाया है। जबकि कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह और फूलसिंह बरैया को मैदान में उतारा है। वर्तमान सदस्य संख्या को देखते हुए भाजपा के पक्ष में दो सीटें जाने की उम्मीद है। वहीं कांग्रेस की एक सीट पर ही जीत पक्की है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशराज्यसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)समाजवादी पार्टीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा