लाइव न्यूज़ :

MP Ki Khabar: ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत पोस्टर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोती कालिख, फिर बीजेपी ने पोस्टरों को गंगाजल से धोया

By राजेंद्र पाराशर | Updated: March 12, 2020 16:38 IST

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में सिंधिया के भोपाल आने के पहले नाराजगी भी दिखाई दी. राजधानी में सिंधिया के स्वागत के लिए लगाए पोस्टरों पर कालिख पोत दी गई.

Open in App
ठळक मुद्देराजधानी में आज सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में सिंधिया के प्रति नाराजगी दिखाई दी. कार्यकर्ताओं द्वारा एक बैनर लगाया गया था, जिस पर सिंधिया को गद्दार बताते हुए लिखा था शर्म करो महाराज.

भोपाल:ज्योतिरादित्य सिंधिया के 18 साल तक कांग्रेस में रहकर भाजपा की सदस्यता लेना कांग्रेस के नेताओं को रास नहीं आ रहा है. कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में सिंधिया के भोपाल आने के पहले नाराजगी भी दिखाई दी. राजधानी में सिंधिया के स्वागत के लिए लगाए पोस्टरों पर कालिख पोत दी गई.

इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने कालिख पोते गए पोस्टरों एवं स्थल को गंगाजल से धोया. इतना ही नहीं प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सिंधिया के लिए आवंटित कक्ष से उनकी नाम पट्टिका को भी उखाड़ कर फेंक दिया गया. जबकि भाजपा ने सिंधिया के स्वागत के लिए जगह-जगह पोस्टर लगाकर भोपाल को सजाया था, जिसे नगर निगम ने हटा दिया.

सिंधिया के भोपाल आने से पहले कांग्रेस नेताओं ने जताई नाराजगी

ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा भाजपा की सदस्यता लेने के बाद आज भोपाल आने के पहले कांग्रेस नेताओं में उनके प्रति नाराजगी दिखाई दी, जबकि भाजपा नेता सिंधिया के स्वागत के लिए सुबह से ही जुटे रहे. भाजपा द्वारा विमानतल से भाजपा कार्यालय तक सिंधिया के स्वागत में होर्डिंग्स, पोस्टर, बैनर लगाए गए थे. 

इसके अलावा विमानतल से भाजपा कार्यालय तक उन्हें जुलूस की शक्ल में लाने की तैयारी भी की गई थी. हालांकि नगर निगम द्वारा रात को ही कई स्थानों पर ये होर्डिग्स, पोस्टर हटाए गए. जबकि श्यामला हिल्स के समीप पोलीटेक्निक चौराहे पर लगे पोस्टरों पर कुछ अज्ञात कार्यकर्ताओं ने कालिख पोत डाली. इसके अलावा प्रदेश भर में कई स्थानों पर सिंधिया के पुतले भी जलाए गए.

जलाया सिंधिया का पुतला

राजधानी में आज सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में सिंधिया के प्रति नाराजगी दिखाई दी. राजधानी के बस स्टाप नंबर 7 पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिंधिया के विरोध में पुलला जलाया. यहां पर कार्यकर्ताओं द्वारा एक बैनर लगाया गया था, जिस पर सिंधिया को गद्दार बताते हुए लिखा था शर्म करो महाराज.

टॅग्स :ज्योतिरादित्य सिंधियामध्य प्रदेशकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा