लाइव न्यूज़ :

MP: बीजेपी नेता दीपक जोशी की जेपी नड्डा से मुलाकात पर कांग्रेस ने साधा निशाना, उपचुनाव में टिकट कटने की बात पर सताने लगी है चिंता

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: August 11, 2020 14:37 IST

बागली विधानसभा क्षेत्र दीपक जोशी के पूर्व उनके मुख्यमंत्री पिता कैलाश जोशी का पारंपरिक निर्वाचन क्षेत्र रहा है 2018 के आम चुनाव में दीपक जोशी कांग्रेस के मनोज चौधरी से हार गए थे.

Open in App
ठळक मुद्देयह माना जाता है कि आगामी उपचुनाव में मनोज चौधरी बागली से भाजपा के प्रत्याशी होगे. यही वजह है कि दीपक जोशी बागली विधानसभा से टिकट कटने को लेकर परेशान हैं और इस संदर्भ में उन्होंने भाजपा शीर्ष नेतृत्व से बात किया है।इसी के चलते जीपक जोशी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा.

भोपाल:प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे और पूर्व मंत्री दीपक जोशी की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को निशाने पर लिया है.

दरअसल, दीपक जोशी इस बात को लेकर नाराज बताए जा रहे है कि उनके पारंपरिक विधानसभा क्षेत्र बागली से कांग्रेस भाजपा में आए मनोज चौधरी को उपचुनाव में पार्टी का प्रत्याशी बनाया जा सकता है. दीपक इसको लेकर पहले भी कई बार अपनी नाराजगी को सार्वजनिक तौर पर व्यक्त कर चुके हैं.

बागली विधानसभा क्षेत्र दीपक जोशी के पूर्व उनके मुख्यमंत्री पिता कैलाश जोशी का पारंपरिक निर्वाचन क्षेत्र रहा है 2018 के आम चुनाव में दीपक जोशी कांग्रेस के मनोज चौधरी से हार गए थे.

बीते मार्च माह में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस के जिन 22 विधायकों ने बगावत की थी उनमें मनोज चौधरी भी शामिल थे . यह माना जाता है कि आगामी उपचुनाव में मनोज चौधरी बागली से भाजपा के प्रत्याशी होंगे.

इसी को लेकर दीपक जोशी को अपने राजनीतिक भविष्य की चिंता सताने लगी है. इसको लेकर वह कई बार अपनी नाराजगी जता चुके है. इसी के चलते उन्होंने कल दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा.

जे पी नड्डा से अपनी मुलाकात को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने आज ट्वीट कर कहा. बिकाऊ टिकाऊ की लड़ाई अब दिल्ली पहुंची.

कई योग्य लोगों का हक मारकर 14 पूर्व विधायकों को मंत्री बनाना, टिकाऊ को सहन नहीं है. प्रदेश में सुनवाई ना होते देख दीपक जोशी अब इस मामले को दिल्ली ले गए हैं. इसी के चलते दीपक जोशी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की है.

टॅग्स :मध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा