लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश का आरोप, कमलनाथ ने कहा- सरकार स्थिर है

By भाषा | Updated: March 5, 2020 04:06 IST

कांग्रेस ने प्रदेश में करीब आधा दर्जन निर्दलीय तथा सपा एवं बसपा के विधायकों के समर्थन से सरकार बनाई है। इस बीच, मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि उनकी सरकार को कोई खतरा नहीं है। मध्य प्रदेश सरकार के एक मंत्री ने आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार गिराने के लिए भाजपा के कुछ नेता आठ विधायकों को जबरन हरियाणा के एक होटल में ले गए।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि विपक्षी भाजपा उसके और उसके सहयोगी दलों के विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर कमलनाथ के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार को अस्थिर करना चाहती है। भाजपा ने कमलनाथ सरकार को अस्थिर करने के आरोपों से साफ इनकार किया और कहा कि वह पहले अपने गिरेबान में झांके।

कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि विपक्षी भाजपा उसके और उसके सहयोगी दलों के विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर कमलनाथ के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार को अस्थिर करना चाहती है। वहीं, भाजपा ने कमलनाथ सरकार को अस्थिर करने के आरोपों से साफ इनकार किया और कहा कि वह पहले अपने गिरेबान में झांके।

कांग्रेस ने प्रदेश में करीब आधा दर्जन निर्दलीय तथा सपा एवं बसपा के विधायकों के समर्थन से सरकार बनाई है। इस बीच, मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि उनकी सरकार को कोई खतरा नहीं है। मध्य प्रदेश सरकार के एक मंत्री ने आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार गिराने के लिए भाजपा के कुछ नेता आठ विधायकों को जबरन हरियाणा के एक होटल में ले गए।

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने फोन पर ‘पीटीआई- भाषा’ से कहा, ‘‘पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, भूपेन्द्र सिंह और रामपाल सिंह सहित अन्य भाजपा नेता साजिश के तहत आठ विधायकों को हरियाणा के एक होटल में जबरन ले गए। विधायकों ने हमें बताया कि भाजपा नेताओं द्वारा उन्हें जबरन वहां ले जाया गया।’’

इससे पहले सोमवार को दिग्विजय ने नई दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए आरोप लगाया था कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार गिराने के लिए भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस के विधायकों को बड़ी धनराशि की पेशकश की गई है।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बुधवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि पिछले कई दिन से वह माफिया के साथ मिलकर प्रदेश सरकार को अस्थिर करने का असफल प्रयास कर रही है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि राज्य की कांग्रेस सरकार के पास पूर्ण बहुमत है।

प्रदेश सरकार के पास पूर्ण बहुमत का दावा करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘इसे हमने विधानसभा में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव में और बजट पारित करवाकर साबित किया है। भाजपा को हर बार मुंह की खानी पड़ी है। हर बार की तरह इस बार भी भाजपा के मंसूबे मुंगेरीलाल के सपने ही साबित होंगे।’’

इस घटनाक्रम पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरी तरह से सुरक्षित और स्थिर है। उन्होंने कहा, ‘‘यह सौ फीसदी खरीद-फरोख्त (विधायकों की) का प्रयास है। हम एक हैं और हमारी सरकार स्थिर है। हमने गणना कर ली है और सरकार को कोई खतरा नहीं है।’’

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने इन आरोपों से इनकार किया। यहां प्रदेश भाजपा कार्यालय में उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार अपने अंतर्विरोधों, अंतर्कलह से ग्रसित है। आप लोग देख रहे होंगे कि किस प्रकार से सरकार में उनके अपने अंदर विद्रोह है। भारतीय जनता पार्टी का इस पूरे प्रकरण से कोई लेना देना नहीं है, न ही भाजपा के इस तरह के कोई प्रयास हैं।’’

उन्होंने कहा कि अंतर्कलह का जवाब कमलनाथ जी, सिंधिया जी और दिग्विजय सिंह जी को देना चाहिए। हालांकि देर शाम हुए घटनाक्रम में मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री तरुण भनोत के साथ प्रदेश के कांग्रेस, बसपा और सपा के विधायकों का एक समूह बुधवार दोपहर बाद विशेष विमान से दिल्ली से भोपाल पहुंचा। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि हालांकि विधायकों की सही संख्या मालूम नहीं हो सकी है।

बेंगलुरु पहुंचे मध्य प्रदेश के कुछ विधायक

मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार को गिराने के प्रयासों की अटकलों के बीच मध्य प्रदेश के कुछ विधायकों के बेंगलुरु में होने की खबर मिली है।

सूत्रों के अनुसार शहर के वाइटफील्ड क्षेत्र में एक निजी स्थान पर तीन से चार विधायकों के होने की खबर है। विधायकों में से एक निर्दलीय है। मध्य प्रदेश में बीती आधी रात में चले राजनीतिक घटनाक्रम में कांग्रेस ने दावा किया कि भाजपा ने सरकार गिराने के इरादे से आठ विधायकों को हरियाणा के एक होटल में रखा। हालांकि कमलनाथ ने कहा कि उनकी सरकार को कोई खतरा नहीं है।

 

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा