लाइव न्यूज़ :

MP: सीएम शिवराज की 13 गुना बढ़ी संपत्ति, तो दिग्विजय सिंह बोले- मामा आपका कौन सा व्यवसाय है, जिससे इतना संपत्ति बढ़ा ली?

By अनुराग आनंद | Updated: October 16, 2020 08:14 IST

दरअसल, बीजेपी ने शिवराज सिंह चौहान को एक कांग्रेस नेता द्वारा भूखा व नंगा कहे जाने के बाद पार्टी ने इसे हथियार की तरह लिया और 'गरीब होना गुनाह है तो मैं भी शिवराज' #mainbhishivraj कैंपेन चला दिया है। 

Open in App
ठळक मुद्दे2004 लोकसभा चुनाव में दायर हलफनामे के मुताबिक शिवराज सिंह चौहान के पास कुल संपत्ति 58 लाख 14 हजार 600 थी।2018 में दिए हलफनामे के मुताबिक शिवराज सिंह चौहान के पास कुल 7 करोड़ 66 लाख 82 हजार 140 रुपये हैं।

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान की संपत्ति 58 लाख से बढ़कर 7 करोड़ हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले 14 सालों में 13 गुणा संपत्ति सीएम शिवराज सिंह चौहान की बढ़ी है। 

इसी को लेकर एक खबर की लिंक साझा करते हुए कांग्रेस नेता व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर तंज करते हुए कहा कि मामा उर्फ मामू आपका ऐसा कौन सा व्यवसाय है जिसके द्वारा आपने अपनी संपत्ति १३ गुना बढ़ा ली?

सीएम शिवराज सिंह चौहान की संपत्ति-

बता दें कि 2004 लोकसभा चुनाव में दायर हलफनामे के मुताबिक शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी के पास कुल नकद और चल-अचल संपत्ति 58 लाख 14 हजार 600 थी। इसके बाद साल 2008 के विधानसभा चुनाव के दौरान दिए हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति 1 करोड़ 23 लाख 31 हजार 600 रुपये बताई थी।

वहीं, 2013 में शिवराज की संपत्ति बढ़कर 6 करोड़ 27 लाख 54 हजार 114 रुपए की संपत्ति हो गई। इसके बाद साल 2018 विधानसभा चुनाव के समय सीहोर जिले के बुधनी से अपना नामांकन के समय दिए हलफनामे के मुताबिक शिवराज सिंह चौहान के पास कुल 7 करोड़ 66 लाख 82 हजार 140 रुपये हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने अपने समर्थन में चलाया कैंपेन-

दरअसल, बीजेपी ने शिवराज सिंह चौहान को एक कांग्रेस नेता द्वारा भूखा व नंगा कहे जाने के बाद पार्टी ने इसे हथियार की तरह लिया और 'गरीब होना गुनाह है तो मैं भी शिवराज' #mainbhishivraj कैंपेन चला दिया है। 

ये कैंपेन मध्यप्रदेश बीजेपी के द्वारा जोर शोर से चलाया जा रहा है. बीजेपी के दिग्गज नेता से लेकर आम कार्यकर्ता तक सोशल मीडिया पर अपनी डीपी बदल कर इस अभियान को आगे बढ़ाने में योगदान दे रहा है

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेशदिग्विजय सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा