लाइव न्यूज़ :

पी वी नरसिम्हा राव के साथ मनमोहन सिंह को भी मोदी सरकार भारत रत्न दें: वीरप्पा मोइली

By भाषा | Updated: September 9, 2020 14:31 IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री, वीरप्पा मोइली ने कहा कि राव निश्चित तौर पर सम्मान के हकदार हैं लेकिन आर्थिक मोर्चे पर मनमोहन सिंह का योगदान भी समान रूप से महत्त्वपूर्ण है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली ने कहा, “पी वी नरसिम्हा राव, मनमोहन सिंह के साथ मिलकर अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाए।”कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “यह श्रेय नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह दोनों को जाता है। यह अधिक उचित होगा कि दोनों को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।”

बेंगलुरु: कांग्रेस के दिग्गज नेता एम वीरप्पा मोइली ने बुधवार को कहा कि पी वी नरसिम्हा राव के साथ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी भारत रत्न दिया जाना चाहिए। तेलंगाना विधानसभा ने मंगलवार को एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र से राव के जन्मशती समारोह के अवसर पर उन्हें मरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करने की अपील की थी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री, मोइली ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा कि राव निश्चित तौर पर सम्मान के हकदार हैं लेकिन आर्थिक मोर्चे पर सिंह का योगदान भी समान रूप से महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, “जब उन्होंने (राव) प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी तो देश की अर्थव्यवस्था संकट में थी और देश की हालत खराब थी।”

मोइली ने कहा, “राव, मनमोहन सिंह के साथ मिलकर अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाए।” कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “यह श्रेय नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह दोनों को जाता है। यह अधिक उचित होगा कि दोनों को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।”

मोइली ने याद किया कि सिंह ने राव मंत्रिमंडल में वित्त मंत्री के तौर पर सेवा दी थी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा सिंह को न सिर्फ देश में बल्कि दुनिया के “सबसे प्रख्यात” अर्थशास्त्रियों में माना जाता है। भाषा नेहा नरेश नरेश

टॅग्स :मनमोहन सिंहकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा