लाइव न्यूज़ :

शिवसेना का मोदी सरकार पर हमला, कहा- साहस दिखाकर राम मंदिर का निर्माण करना चाहिए

By भाषा | Updated: October 15, 2018 01:17 IST

बीजेपी की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने रविवार को कहा कि नरेंद्र मोदी नीत सरकार को साहस दिखाना चाहिए और अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर का निर्माण शुरू करना चाहिए।

Open in App

बीजेपी की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने रविवार को कहा कि नरेंद्र मोदी नीत सरकार को साहस दिखाना चाहिए और अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर का निर्माण शुरू करना चाहिए। शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने पार्टी के मुखपत्र ‘‘सामना’’ में एक आलेख में कहा है कि यदि मुसलमान अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की इजाजत देते हैं तो यह वोट बैंक की राजनीति को खत्म कर देगा।’’ 

गौरतलब है कि रामजन्मभूमि - बाबरी मस्जिद विवाद का मामला उच्चतम न्यायालय में लंबित है। सामना के कार्यकारी संपादक राउत ने कहा कि यह आशंका कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू होने पर दंगे हो जाएंगे, बेबुनियाद है।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार को कुछ साहस दिखाना चाहिए और एक अध्यादेश ला कर राम मंदिर का निर्माण शुरू करना चाहिए। राउत ने दलील दी कि यहां तक कि ईरान और पाकिस्तान जैसे देशों में मस्जिदों को ढहाने के उदाहरण रहे हैं। इस सच्चाई को मुसलमानों को स्वीकार करना चाहिए। जिस दिन यह हो जाएगा, यह वोट बैंक की राजनीति को तगड़ा झटका होगा। 

उन्होंने भाजपा नेता सुब्रहमण्यम स्वामी का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि भगवा पार्टी लोकसभा चुनाव जीतने के लिए अयोध्या कार्ड खेल सकती है। राउत ने कहा, ‘‘स्वामी ने कहा है कि देश मुश्किल समय से गुजर रहा है। मोदी सरकार नाकाम रही है लेकिन वे हिंदू कार्ड खेल कर चुनाव जीतेंगे।’’ उन्होंने कहा कि यदि भारतीय मुसलमान बाबरी विवाद 2019 से पहले खत्म करने का फैसला करते हैं, तो यह भारत के लिए नयी सुबह होगी। 

टॅग्स :शिव सेनानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

राजनीति अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन