लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री की दाढ़ी पर शशि थरूर ने किया ट्वीट, मोदी सरकार के मंत्री बोले- जल्दी ठीक हो जाइए शशि थरूर नहीं तो...

By अनुराग आनंद | Updated: March 4, 2021 11:25 IST

पीएम नरेंद्र मोदी की दाढ़ी पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने किया ट्वीट को केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन ने दिया ये जवाब...

Open in App
ठळक मुद्देशशि थरूर ने पीएम नरेंद्र मोदी के तीन तस्वीर में ग्राफिक्स के जरिए बताया कि किस तरह दाढ़ी के बढ़ने के साथ ही जीडीपी घटी है।वी. मुरलीधरन बोले कि जल्दी ठीक हो जाइए थरूर नहीं तो आयुष्मान भारत के तहत अस्पताल में आपकी व्यवस्था करवा दूंगा।

नयी दिल्ली: केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन ने बुधवार को शशि थरूर के उस ट्वीट को लेकर उनकी आलोचना की जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दाढ़ी का मजाक उड़ाया था। थरूर ने पीएम नरेंद्र मोदी की पांच तस्वीर साझा किया था। इनमें पीएम मोदी की दाढ़ी अलग-अलग साइज में दिख रही थीं।

ग्राफिक्स में दिखाया गया था कि साल 2017-18 की चौथी तिमाही में भारत की जीडीपी 8.1 फीसदी थी, जो कि 2019-20 की दूसरी तिमाही में गिरकर 4.5 रह गई है। इस ट्वीट के साथ ही उन्होंने लिखा है, 'इसे कहते हैं ग्राफिक्स इलेस्ट्रेशन के मायने।

वी. मुरलीधरन ने कहा कि जल्दी ठीक हो जाइए शशि थरूर नहीं तो...

इसके बाद केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन ने कांग्रेस नेता व सांसद शशि थरूर को जवाब दिया था। शशि थरूर के ट्वीट पर जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन ने ट्वीट किया कि अपनी बीमारी से जल्दी ठीक हो जाइए शशि थरूर। मैं आयुष्मान भारत (जन आरोग्य योजना) के तहत अस्पताल में आपकी व्यवस्था करवा दूंगा। अपनी बीमारी से जल्दी ठीक हो जाइये।

कांग्रेस नेता व सांसद शशि थरूर ने दिया ये जवाब-

केंद्रीय मंत्री के ट्वीट के जवाब में कांग्रेस नेता व सांसद शशि थरूर ने लिखा, “मैं आश्वस्त हूं कि मेरी जो भी बीमारी है उसका इलाज संभव है लेकिन आपके जैसे संघियों में हास्य बोध न होना एक पुरानी बीमारी है।” उन्होंने कहा, “और इसके लिए आयुष्मान भारत के तहत भी कोई इलाज नहीं है।”  

टॅग्स :शशि थरूरनरेंद्र मोदीजन आरोग्‍य योजना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा