लाइव न्यूज़ :

किसान महापंचायतः प्रियंका गांधी बोलीं- यह मेरठ की धरती है, स्वतंत्रता संग्राम का पहला विद्रोह शुरू हुआ था...

By भाषा | Updated: March 7, 2021 18:42 IST

केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ मेरठ में किसान महापंचायत का आयोजन हुआ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला।

Open in App
ठळक मुद्देआपकी लड़ाई मेरी लड़ाई है और जब तक मुझमें दम है, मैं आपके साथ लड़ूंगी।उत्तर प्रदेश के मेरठ में रविवार को कांग्रेस की ओर से इस किसान महापंचायत का आयोजन किया गया था।प्रियंका ने अपने संबोधन में आरोप लगाया कि अंग्रेजों की तरह भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों का शोषण कर रही है।

मेरठः केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित करते हुये कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को किसानों से दिल्ली सीमा की तरह प्रत्येक गांव में आंदोलन करने का आह्वान किया।

इसके साथ ही उन्होंने किसानों से कहा कि ‘‘जब जब आप संकट में होंगे, कांग्रेस आपके साथ खड़ी होगी, आपकी लड़ाई मेरी लड़ाई है और जब तक मुझमें दम है, मैं आपके साथ लड़ूंगी।’’ उत्तर प्रदेश के मेरठ में रविवार को कांग्रेस की ओर से इस किसान महापंचायत का आयोजन किया गया था।

प्रियंका ने अपने संबोधन में आरोप लगाया कि अंग्रेजों की तरह भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों का शोषण कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरठ की धरती है। यहीं से स्वतंत्रता संग्राम का पहला विद्रोह शुरू हुआ था। उस आजादी की लड़ाई में किसान शामिल रहे। हजारों किसान आंदोलन में जुटे। बहुत से लोग शहीद हुए। अंग्रेजी साम्राज्य किसानों को परेशान कर रहा था।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘भाजपा की सरकार भी किसानों का शोषण कर रही है। ये ऐसे कानून हैं जिनसे आपकी कमाई ठीक से नही मिल पाएगी। ये कृषि कानून बड़े उद्योगपतियों को लाभ देंगे। तीनों कृषि कानून में एक तरफ खरबपति और दूसरी तरफ आप, तो आपको क्या लाभ मिलेगा।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि इन कानूनों को बनाने से पहले किसी किसान से नहीं पूछा गया। उन्होंने कहा कि आंदोलन के सौ दिन पूरे हो गए हैं और अगर कानून कृषकों के लिये बने हैं तो किसान दिल्ली की सीमा पर क्यों बैठे हैं । प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा, ‘‘किसानों ने इस देश को आजादी दिलाई। किसान में हिम्मत की कमी नहीं है, आत्मशक्ति की कमी नहीं है। अगर किसान सीमा पर बैठे हैं, तो क्या प्रधानमंत्री को उनका आदर नही करना चाहिए। पानी काटा गया, बिजली काटी गई।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अमेरिका, पाकिस्तान और चीन घूमकर आ गए लेकिन अपने यहां ही नही जा रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी सरकार बड़े बड़े उद्योगपतियों के लिए चल रही है और उनके केवल दो ही मित्र हैं। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, ‘‘बिजली के दाम बढ़ गए, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गये। हर तरफ से आप पर वार है। इस स्थिति को बदलने के लिए खड़े रहना पड़ेगा।’’

प्रियंका ने जोर देकर कहा, ‘‘सरकार ने आपके लिये जो परिस्थितियां बनाई है, आपको भी यही परिस्थिति सरकार के लिये बनानी है।’’ उन्होंने किसानों से कहा, ‘‘आपने कई वर्षो तक जुल्म सह लिए हैं। 215 किसान शहीद हुए। सरकार का एक भी सांसद, संसद में खड़ा नही हुआ। प्रधानमंत्री (नरेंद्र) मोदी ने आपका मजाक उड़ाया।

किसानों को परजीवी कहा। आपको समझना पड़ेगा कि आपके पक्ष में है या हित में है। अब समय आ गया है आप जाग जायें।’’ प्रियंका ने इस दौरान उन किसानों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा जिनकी आंदोलन के दौरान मौत हो गयी।

इससे पहले प्रियंका गांधी के मेरठ पहुंचने पर रास्ते में दर्जनों स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। प्रियंका गांधी ट्रैक्टर में सवार होकर रैली स्थल तक पहुंचीं और क्षेत्र की जनता का अभिवादन किया। इस दौरान प्रियंका के साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत अन्य नेता मौजूद थे। 

टॅग्स :प्रियंका गांधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टीउत्तर प्रदेशमेरठकिसान आंदोलननरेंद्र मोदीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा