लाइव न्यूज़ :

मायावती ने कन्नौज में BJP सांसद द्वारा तहसीलदार की कथित पिटाई को बताया शर्मनाक, कहा- जेल में जाने की बजाय बाहर घूम रहे हैं नेता

By भाषा | Updated: April 9, 2020 14:40 IST

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में 7 अप्रैल को तहसीलदार ने आरोप लगाया था कि सांसद सुब्रत पाठक ने उनके घर आकर उनके साथ मारपीट की है।

Open in App
ठळक मुद्देमायावती ने कहा है कि पूरे प्रदेश में, खासकर दलित कर्मचारियों के साथ ऐसा बर्ताव होने पर कार्रवाई होनी चाहिए।मायावती ने कन्नौज के बीजेपी सांसद के खिलाफ कठोर कदम उठाने की मांग की है।

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीम मायावती ने आज (9 अप्रैल) को ट्वीट किया, ‘‘ उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में अपनी ईमानदारी से ड्यूटी कर रहे एक दलित तहसीलदार के साथ अभी हाल ही में, वहां के भाजपा सांसद ने, जो मार-पीट व दुर्व्यवहार आदि किया है, यह अति शर्मनाक है।'' उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा '' लेकिन दुःख की बात यह है कि यह सांसद अब भी, जेल में जाने की बजाय बाहर ही घूम रहा है, जिससे पूरे प्रदेश में दलित कर्मचारियों में जबर्दस्त रोष व्याप्त है। ऐसे में मुख्यमंत्री को चाहिये कि वे इस मामले में जरूर सख्त कदम उठायें ताकि यह सांसद आगे कभी भी ऐसी हरकत ना कर सके।''

मायावती ने अपने तीसरे ट्वीट में कहा, '' साथ ही, पूरे प्रदेश में, खासकर दलित कर्मचारियों के साथ, आगे ऐसा कोई भी बर्ताव ना हो तो इसके लिए भी, इनको अपने इस सांसद के विरूद्ध तुरन्त कठोर कार्रवाई करनी चाहिये। बी.एस.पी. की यह मांग है।''

जानें क्या है पूरा मामाला?

कन्नौज में सात अप्रैल मंगलवार को राज्य सरकार के एक अधिकारी ने भाजपा के कन्नौज से सांसद सुब्रत पाठक पर उनके खिलाफ अपमानजनक भाषा इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। तहसीलदार सदर अरविंद कुमार ने आरोप लगाया था कि सुब्रत पाठक ने फोन पर उनके खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया और बाद में उनके घर आए। उनका मोबाइल फोन छीना और उनसे मारपीट की । हालांकि सांसद पाठक ने इन आरोपों से इनकार किया है। 

टॅग्स :मायावतीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा