लाइव न्यूज़ :

NRC मामलाः CM ममता ने कहा- भगवा पार्टी का विरोध करने वाले के लिए देश में कोई जगह नहीं

By भाषा | Updated: August 6, 2018 19:35 IST

कविता बांग्ला में लिखी गई है और उसे बनर्जी के फेसबुक पेज पर पोस्ट किया गया है। इसमें उनका हस्ताक्षर और तारीख भी है। कविता का शीर्षक है ‘पहचान’।

Open in App

कोलकाता, 06 अगस्तः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के संपूर्ण मसौदे को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए एक कविता लिखी। उन्होंने कहा कि जो लोग भगवा पार्टी का विरोध कर रहे हैं, उनके लिये देश में कोई जगह नहीं है।

कविता बांग्ला में लिखी गई है और उसे बनर्जी के फेसबुक पेज पर पोस्ट किया गया है। इसमें उनका हस्ताक्षर और तारीख भी है। कविता का शीर्षक है ‘पहचान’। (वे जानना चाहते हैं) आप कौन हो, आपका क्या उपनाम है, आपकी पहचान क्या है, आप क्या खाते हो, कहां रहते हो।कविता में भाजपा का आलोचनात्मक उल्लेख करते हुए लिखा गया है, ‘‘क्या आप मन की बात सुनते हैं, क्या आप सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ लिखते हैं। तब आपके लिये कोई जगह नहीं है। आप आतंकवादी है।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘जो सत्तारूढ़ दल की ताकत को नहीं जानते हैं और इसके खिलाफ बगावत करते हैं, वो देशद्रोही हैं और उनके लिये (देश में) कोई स्थान नहीं है।’’

कविता में बनर्जी ने दलितों, ईसाइयों और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों से सलूक के लिये भगवा पार्टी की आलोचना की है। बनर्जी अपने भाजपा विरोधी रुख को लेकर काफी मुखर रही हैं।

कविता में लिखा गया है, ‘‘(वो आपसे पूछेंगे) आपका वस्त्र क्या है, आपका किसका समर्थन करते हैं और क्या आपका ‘गोबर्धन’ एकाउन्ट है।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘अगर आपका जवाब नकारात्मक है, तो आप घुसपैठिये हैं।’’ असम में एनआरसी का अंतिम मसौदा 30 जुलाई को जारी किया गया था। इसमें 40 लाख लोगों के नाम शामिल नहीं थे।देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :ममता बनर्जीटीएमसीएनआरसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारतपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दिया, भवानीपुर बरकरार रखा

भारतक्या ममता बनर्जी ने कानूनी तौर पर वकालत की? बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 48 घंटों के भीतर जवाब मांगा

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा