लाइव न्यूज़ :

ममता का बीजेपी पर निशाना, पश्चिम बंगाल को राज्य के लोग चलाएंगे ना कि बाहरी लोग

By निखिल वर्मा | Updated: July 21, 2020 15:32 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला है।

Open in App
ठळक मुद्दे ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) आज शहीद दिवस मना रही हैपश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव अब केवल 10 महीने दूर हैं

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा को बाहरी लोगों की पार्टी बताते हुए कहा कि बंगाल के लोग राज्य को चलाएंगे, न कि बाहर के लोग। ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस की रैली में कहा कि देशभर में भय के राज के कारण लोग अपनी बात रखने में असमर्थ हैं। केंद्र सरकार यह कहते हुए बंगाल के खिलाफ षड्यंत्र कर रही है कि हर दिन यहां हिंसा होती है ; लेकिन उत्तर प्रदेश के बारे में क्या, जहां ‘‘जंगल राज’’ है। उन्होंने कहा कि अम्फान चक्रवात से प्रभावित हुए सभी लोगों को सरकारी सहायता मिलेगी, हमारे खिलाफ झूठी अफवाहें फैलाई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हमें नजरअंदाज किया है। पश्चिम बंगाल के लोग उन्हें मुंहतोड़ जवाब देंगे। बाहरी लोग राज्य नहीं चलाएंगे।कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें कोई राजनीतिक अनुभव नहीं है। वे लोगों को मारने की बातें करते हैं।

ममता बनर्जी ने उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में क्या चल रहा है? उस राज्य के लोग पुलिस में शिकायत दर्ज़ कराने से डरते हैं। एक ही घटना में कई पुलिसकर्मी मारे गए।

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा