लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार के 100 दिन पूरे, भाजपा बोली- गठबंधन के घटक दल एक दूसरे पर विश्वास नहीं करते

By भाषा | Updated: March 6, 2020 19:29 IST

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने 28 नवंबर 2019 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ छह अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली थी। शिवसेना ने भाजपा का साथ छोड़ने के बाद राकांपा और कांग्रेस से हाथ मिलाया था जो उसकी विचारधारा के विरोधी रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में महा विकास आघाडी (एमवीए) के 100 दिन पूरे होने पर विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को निशाना साधते हुए उसे भ्रमित बतायादेवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एमवीए के घटक शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस एक दूसरे पर विश्वास नहीं करते

मुंबईः महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी (एमवीए) के 100 दिन पूरे होने पर विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को निशाना साधते हुए उसे भ्रमित बताया और कहा कि वह पिछली सरकार द्वारा किये गए कामों को कथित तौर पर रोकने के लिये सरकार में है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एमवीए के घटक शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस एक दूसरे पर विश्वास नहीं करते और उनकी सरकार ऐसी है जो पहले घोषणा करती है फिर बाद में पीछे हट जाती है।

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने 28 नवंबर 2019 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ छह अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली थी। शिवसेना ने भाजपा का साथ छोड़ने के बाद राकांपा और कांग्रेस से हाथ मिलाया था जो उसकी विचारधारा के विरोधी रहे हैं। फडणवीस ने दक्षिण मुंबई में विधानसभा परिसर के बाहर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि सत्ताधारी दलों में कोई समन्वय नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके मंत्री के जो मन में आता है, उसकी घोषणा करते हैं, जबकि मुख्यमंत्री कहते हैं कि ऐसा कुछ (मंत्रियों की घोषणा के संदर्भ में) तय नहीं किया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सरकार सिर्फ घोषणाएं करती है और फिर उन्हें वापस ले लेती है। फडणवीस ने कहा कि एमवीए सरकार ने पहले किसानों के पूर्ण कृषि कर्ज माफी, 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली और 100 फीसदी छात्रवृत्ति की घोषणा की लेकिन बाद में इन्हें वापस ले लिया। उन्होंने अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नवाब मलिक की मुसलमानों को पांच फीसदी आरक्षण देने की घोषणा का जिक्र किया जिस पर ठाकरे ने कहा था कि इस मुद्दे पर अब तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। फडणवीस ने कहा कि सीएए और एनपीआर को लेकर भी उनमें एक राय नहीं है, इसलिये ये भ्रमित सरकार है। उनमें एक दूसरे के बारे में भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा, “वे सिर्फ भरोसे की बात करते हैं लेकिन है नहीं। यह एक स्थगन सरकार है जिसने अपने गठन के 100 दिनों में निश्चित रूप से 100 स्थगन दिये होंगे।”

टॅग्स :महाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीसशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उद्धव ठाकरे सरकारउद्धव ठाकरेशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा