लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः विभागों के बंटवारे पर घमासान जारी, शिवसेना नेता अब्दुल सत्तार ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 4, 2020 13:38 IST

महाराष्ट्र में सत्ताधारी महाविकास अघाड़ी की तीनों पार्टियों में मंत्रालय बंटवारे को लेकर बवाल बढ़ता जा रहा है। इस बीच शिवसेना नेता और राज्य मंत्री अब्दुल सत्तार के इस्तीफे की खबर सामने आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअब्दुल सत्तार के बेटे समीर सत्तार ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।महाराष्ट्र में मंत्रालय के बंटवारे को लेकर काफी दिनों से घमासान जारी है।

महाराष्ट्र में सत्ताधारी महाविकास अघाड़ी की तीनों पार्टियों में मंत्रालय बंटवारे को लेकर बवाल बढ़ता जा रहा है। इस बीच शिवसेना नेता और राज्य मंत्री अब्दुल सत्तार के इस्तीफे की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि वो विभागों के आवंटन से नाराज चल रहे हैं। अब्दुल सत्तार के बेटे समीर सत्तार ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस बारे में सिर्फ अब्दुल सत्तार ही सही बात कर सकते हैं।

आपको बता दें कि महाराष्‍ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार के शपथ लेने के बाद भी मंत्रियों के विभागों के बंटवारे का मामला सुलझता नहीं दिख रहा है। मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर एनसीपी और कांग्रेस में अब ठन गई है। एनसीपी और शिवसेना अपने कोटे से एक भी मंत्री पद कांग्रेस से अदला-बदली करने के लिए तैयार नहीं है।

जानकारी है कि राजस्व मंत्रालय बालसाहब थोरात के पास और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के पास लोकनिर्माण मंत्रालय जाएगा। कुछ मंत्रालयों की अदला-बदली की गई है। अशोक चव्हाण का आग्रह था कि यदि राजस्व मंत्रालय नहीं दे सकते तो लोकनिर्माण मंत्रालय दिया जाए। यही मंत्रालय नितिन राऊत और विजय वडेट्टीवार को भी चाहिए था। अंतत: वह चव्हाण को दिया गया।

अब ऊर्जा मंत्रालय पर वडेट्टीवार और राऊत ने दावा किया है। समझा जाता है कि स्कूली शिक्षा मंत्रालय अमित देशमुख को, महिला व बालविकास मंत्रालय यशोमति ठाकुर को, मेडिकल शिक्षा वर्षा गायकवाड़ को, ओबीसी मंत्रालय सुनील केदार को, वस्त्रोद्योग असलम शेख को दिया गया है।

राकांपा में नवाब मलिक को कामगार, दिलीप वलसे पाटिल को उत्पादन शुल्क और न्यूनतम कौशल, धनंजय मुंडे को सामाजिक न्याय, बालासाहब पाटिल को सहकारिता व विपणन मंत्रालय दिया जाएगा। अनिल देशमुख को गृह मंत्रालय देने पर विवाद चल रहा है। शरद पवार और अजित पवार चाहते हैं कि यह मंत्रालय जयंत पाटिल लें। लेकिन, उन्होंने जलसंपद मंत्रालय की मांग की।

टॅग्स :उद्धव ठाकरे सरकारमहाराष्ट्रशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा