लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी का BJP पर अटैक, महाराष्ट्र में कर्नाटक का खेल दोहराना चाहती है बीजेपी

By भाषा | Updated: November 25, 2019 09:41 IST

प्रियंका ने सवाल किया, "क्या हम जनादेश के खुले अपहरण के दौर में पहुँच चुके हैं?''

Open in App
ठळक मुद्देप्रत्याशित राजनीतिक घटनाक्रम में राज्यपाल ने शनिवार की सुबह देवेंद्र फड़नवीस को मुख्यमंत्री और अजित पवार को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी । शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा अपने विधायकों को मुंबई के अलग अलग होटलों में रखे हुए है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने महाराष्ट्र में देवेंद्र फड़नवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाए जाने एवं उसके बाद के राजनीतिक घटनाक्रमों को लेकर सोमवार को भाजपा पर निशाना साधा और सवाल किया कि क्या देश अब "जनादेश के खुले अपहरण '' के दौर में पहुंच चुका है।

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, "टीवी दिखा रहा है कि भाजपा महाराष्ट्र में (संवैधानिक) संस्थाओं और संविधान को ठेंगा दिखाते हुए कर्नाटक का खेल फिर से दोहराना चाह रही है।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र में 12000 किसानों ने आत्महत्या कर ली और उनके लिए भाजपा सरकार की जेब से तो मदद नहीं निकली।"

प्रियंका ने सवाल किया, "क्या हम जनादेश के खुले अपहरण के दौर में पहुँच चुके हैं?'' गौरतलब है कि महाराष्ट्र में अप्रत्याशित राजनीतिक घटनाक्रम में राज्यपाल ने शनिवार की सुबह देवेंद्र फड़नवीस को मुख्यमंत्री और अजित पवार को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी । इसके बाद से शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा अपने विधायकों को मुंबई के अलग अलग होटलों में रखे हुए है। भाजपा की सरकार बनने को लेकर इन तीनों दलों ने उच्चतम न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया है। 

 

टॅग्स :प्रियंका गांधीमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'संचार साथी' ऐप को प्रियंका गांधी ने बताया जासूसी ऐप, बोलीं- "देश को तानाशाही में बदलने की कोशिश"

भारतसंजय भंडारी मामले में ED ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की

भारतBihar Elections 2025: चुनावी रैली में प्रियंका गांधी ने मंच से "ज्ञानेश कुमार ....चोर है..." का नारा लगवाया

भारतबिहार में 10 रैली कर 243 सीट को मथेंगे पीएम मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह और नड्डा की 25-25 जनसभाएं, मैदान में राहुल और प्रियंका गांधी

भारत85 साल बाद बिहार में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, सोनिया और प्रियंका गांधी अनुपस्थित रहीं

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा