लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: शिवसेना के साथ गठबंधन पर एनसीपी ने नहीं खोले पत्ते, नवाब मलिक ने कहा- 'पहले कांग्रेस से करेंगे बात'

By विनीत कुमार | Updated: November 11, 2019 12:48 IST

नवाब मलिक ने साथ ही कहा, 'कांग्रेस विधायक शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन देने के पक्ष में हैं लेकिन कांग्रेस वर्किंग कमेटी पार्टी की लाइन को लेकर कोई अहम फैसला करती है।'

Open in App
ठळक मुद्देएनसीपी कोर ग्रुप की बैठक के बाद नवाब मलिक ने कहा- कांग्रेस से बात करने के बाद लेंगे फैसलानवाब मलिक ने साथ ही कहा कि कांग्रेस विधायक शिवसेना को समर्थन देने के पक्ष में हैं

महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर सस्पेंस बरकरार है। इस बीच शिवसेना के साथ गठबंधन की संभावनाओं पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता नवाब मलिक ने कहा है कि कांग्रेस से विचार-विमर्श के बाद ही कोई आखिरी फैसला लिया जाएगा।

नवाब मलिक ने हालांकि ये जरूर साफ कर दिया कांग्रेस विधायक शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन देने के पक्ष में है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार एनसीपी की कोर ग्रुप की बैठक के बाद नवाब मलिक ने कहा, 'हम कांग्रेस के किसी फैसले पर पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। हमने साथ चुनाव लड़ा और जो भी फैसला किया जाएगा, वह साथ में होगा।' 

नवाब मलिक ने साथ ही कहा, 'कांग्रेस विधायक शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन देने के पक्ष में हैं लेकिन कांग्रेस वर्किंग कमेटी पार्टी की लाइन को लेकर कोई अहम फैसला करती है।'

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से शिवसेना के एनसीपी के साथ गठबंधन की अटकलें लगाई जा रही हैं। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रिमंडल से शिवसेना सांसद अरविंद सावंत के सोमवार को इस्तीफे की घोषणा के बाद हालांकि महाराष्ट्र में सियसी हलचल तेज हो गई है। 

दरअसल एनसीपी ने शर्त रखी थी कि अगर शिवसेना को उसका समर्थन चाहिए तो सबसे पहले एनडीए से नाता तोड़ना होगा। इससे पहले शरद पवार ने भी कहा कि जो भी फैसला होगा वह दोनों पार्टियां मिलकर लेंगी। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शिवसेना को सोमवार को सरकार बनाने का दावा करने के लिए आमंत्रित किया है। राज्य में 21 अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव में शिवसेना ने 56 सीटें, एनसीपी ने 54 और कांग्रेस ने 44 सीटें जीतीं हैं। 

टॅग्स :महाराष्ट्रशिव सेनाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा