लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभाः किसान मुद्दे पर कार्यवाही स्थगित, फ्लेक्स बोर्ड लेकर पहुंचे BJP MLA, भाजपा ने कहा-सीएम ठाकरे वादा निभाइए

By भाषा | Updated: December 17, 2019 13:26 IST

किसानों को मदद के मुद्दे पर हंगामे के बाद महाराष्ट्र विधानसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित हो गई। विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ है। शिवसेना और भाजपा विधायकों में जमकर तू-तू मैं-मैं हुई।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़नणवीस भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के साथ विधानसभा में मंगलवार को आए।इस दौरान उनके हाथों में एक फ्लेक्स बोर्ड था जिस पर सामना की खबर की एक प्रति लगी हुई थी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को भाजपा ने बेमौसम बारिश से फसलों को पहुंचे नुकसान से प्रभावित किसानों को प्रति हेक्टेयर 25,000 रुपये सहायता देने की उनकी पुरानी मांग की याद दिलाई है।

इस बीच, किसानों को मदद के मुद्दे पर हंगामे के बाद महाराष्ट्र विधानसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित हो गई। विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ है। शिवसेना और भाजपा विधायकों में जमकर तू-तू मैं-मैं हुई। राज्य विधानसभा के यहां जारी शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन, भाजपा विधायक फ्लेक्स बोर्ड के साथ विधानसभा तक पहुंचे जिन पर शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में प्रकाशित एक रिपोर्ट दर्ज थी जिसमें बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों के लिए प्रति हेक्टेयर 25,000 रुपये की मांग की गई थी।

पिछले महीने शिवसेना ने भाजपा नीत राज्य सरकार की ओर से बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों के लिए 10,000 करोड़ रुपये की राशि की घोषणा को अपर्याप्त करार दिया था। दरअसल ‘सामना’ में पिछले महीने एक आलेख में कहा गया था कि किसानों की समस्याओं का निपटारा किया जाए और उन्हें प्रति हेक्टेयर 25,000 रुपये का मुआवजा दिया जाए।

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़नणवीस भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के साथ विधानसभा में मंगलवार को आए। इस दौरान उनके हाथों में एक फ्लेक्स बोर्ड था जिस पर सामना की खबर की एक प्रति लगी हुई थी। राज्य विधानसभा में शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले फड़नवीस ने रविवार को कहा था कि उद्धव ठाकरे नीत महाराष्ट्र विकास अघाड़ी को किसानों के लिए 23,000 करोड़ रुपये जारी करने चाहिए। 

टॅग्स :इंडियामहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019उद्धव ठाकरेदेवेंद्र फड़नवीसशिव सेनाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा