लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, 'महाविकास आघाड़ी में कोई मतभेद नहीं'

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 25, 2020 09:10 IST

राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस शामिल हैं. उन्होंने गठबंधन सहयोगियों के बीच आगे सहयोग मजबूत करने की बात कही.

Open in App
ठळक मुद्देगठबंधन में मतभेद के भाजपा के बयानों पर विश्वास नहीं करना चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा ज्योतिराव फुले कृषि कर्जमाफी योजना का क्रियान्वयन शुरू होगा.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य सरकार में गठबंधन भागीदारों के बीच 'मतभेद' के विपक्षी भाजपा के दावों को खारिज कर दिया और कहा कि गठबंधन के बीच 'सुगम' तालमेल है. ठाकरे ने महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के विधायकों की बैठक में कहा कि पिछले तीन महीनों से सहयोगियों के बीच ''अच्छा तालमेल और सहयोग'' है.

राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस शामिल हैं. उन्होंने गठबंधन सहयोगियों के बीच आगे सहयोग मजबूत करने की बात कही. एक मंत्री ने बताया कि ठाकरे ने विधायकों से कहा, ''हाल में दिल्ली की मेरी यात्रा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से अच्छी बातचीत हुई. हमने एक घंटे तक तकरीबन हर मुद्दे पर चर्चा की.''

एक सूत्र ने बताया कि ठाकरे ने विधायकों से कहा कि वह राकांपा अध्यक्ष शरद पवार और कांग्रेस नेतृत्व के साथ लगातार संपर्क में हैं और गठबंधन में मतभेद के भाजपा के बयानों पर विश्वास नहीं करना चाहिए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा ज्योतिराव फुले कृषि कर्जमाफी योजना का क्रियान्वयन शुरू होगा. सभी लाभार्थी किसानों के दो लाख तक के कर्ज 31 मार्च तक माफ कर दिए जाएंगे. सूत्रों के मुताबिक तीनों दलों की समन्वय बैठक के दौरान एनपीआर, सीएए और वी. डी. सावरकर के सम्मान के लिए भाजपा द्वारा लाए जाने वाले प्रस्ताव को लेकर चर्चा हुई.

टॅग्स :उद्धव ठाकरेमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा