लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावः सीएम फड़नवीस ने उड़ाया कांग्रेस-राकांपा का मजाक, कहा- चुनाव के बाद वीबीए से हो सकता है नेता प्रतिपक्ष

By भाषा | Updated: August 31, 2019 18:22 IST

कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के कई नेता सत्तारूढ़ भाजपा-शिवसेना गठबंधन में जा चुके हैं। ‘वंचित बहुजन अघाड़ी’ का गठन ‘भारिप बहुजन महासंघ’ नेता प्रकाश आंबेडकर और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन औवेसी ने इस साल हुए लोकसभा चुनाव से पहले किया था।

Open in App
ठळक मुद्देवीबीए को राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से सिर्फ एक सीट पर ही जीत मिली थी।लेकिन उसे बड़ी संख्या में वोट मिलने का बाद कांग्रेस और राकांपा ने कहा था कि इससे भाजपा को फायदा हुआ।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने कांग्रेस और राकांपा का मजाक उड़ाते हुए शनिवार को कहा कि उन्हें लगता है कि राज्य के विधानसभा चुनाव के बाद नेता प्रतिपक्ष ‘वंचित बहुजन अघाड़ी’ (वीबीए) से हो सकता है।

कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के कई नेता सत्तारूढ़ भाजपा-शिवसेना गठबंधन में जा चुके हैं। ‘वंचित बहुजन अघाड़ी’ का गठन ‘भारिप बहुजन महासंघ’ नेता प्रकाश आंबेडकर और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन औवेसी ने इस साल हुए लोकसभा चुनाव से पहले किया था।

वीबीए को राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से सिर्फ एक सीट पर ही जीत मिली थी। लेकिन उसे बड़ी संख्या में वोट मिलने का बाद कांग्रेस और राकांपा ने कहा था कि इससे भाजपा को फायदा हुआ। कांग्रेस और राकांपा ने "वीबीए को भाजपा की बी टीम" करार दिया था।

फड़नवीस से जब यहां संवाददाता सम्मेलन में इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "वंचित बहुजन अघाड़ी को भाजपा की 'बी' टीम करार देने वाली कांग्रेस-राकांपा खुद ही भाजपा की 'बी' टीम बन रही हैं और वंचित बहुजन अघाड़ी 'ए' टीम बनती जा रही है।’’ उन्होंने कहा, "अब, मुझे लगता है कि अगली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वंचित बहुजन अघाड़ी से होगा।" 

टॅग्स :इंडियामहाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीसउद्धव ठाकरेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनाकांग्रेसशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा