लाइव न्यूज़ :

Madhya pradesh rajya sabha election: 26 मार्च को चुनाव, विधायकों को एकजुट करने में लगे कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज

By भाषा | Updated: March 3, 2020 20:39 IST

मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, राज्य विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक नरोत्तम मिश्रा, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री सुहास भगत के साथ बैठक की।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के लगभग नौ विधायक पार्टी से नाराज चल रहे हैं। मध्य प्रदेश विधानसभा में 230 सीटें हैं, जिनमें से वर्तमान में दो खाली हैं।

भोपालः मध्य प्रदेश की सत्तारूढ़ कांग्रेस एवं मुख्य विपक्षी दल भाजपा प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 26 मार्च को होने वाले चुनाव के लिए क्रॉस वोटिंग रोकने के लिए अपने-अपने विधायकों को एकजुट करने में लग गई हैं।

भाजपा के सूत्रों के अनुसार इसके चलते मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा सोमवार से प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, राज्य विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक नरोत्तम मिश्रा, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री सुहास भगत के साथ यहां प्रदेश भाजपा मुख्यालय में अपने विधायकों के साथ ग्रुप बनाकर बैठकें कर रहे हैं। ये बैठकें मंगलवार शाम तक चलेंगी।

वहीं, कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि कांग्रेस महासचिव एवं मध्य प्रदेश के प्रभारी दीपक बावरिया इस राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को प्रदेश की राजधानी पहुंच गये हैं और बुधवार तक भोपाल में रहेंगे। भाजपा के सूत्रों के अनुसार पार्टी का प्रदेश नेतृत्व अपने विधायकों से कह रहा है कि कांग्रेस खेमे से यदि कोई भी आपसे समर्थन मांगने के लिए आये तो इसकी जानकारी तुरंत पार्टी को दें।

इसके अलावा, वह अपने विधायकों का मन भी टटोल रही है, क्योंकि पिछले साल जुलाई में विधानसभा सत्र के दौरान उसके दो विधायकों नारायण त्रिपाठी और शरद कोल ने एक विधेयक पर मतदान में कांग्रेस का साथ दिया था। इसके विपरीत कांग्रेस भी अपने विधायकों की एकजुटता को लेकर काफी चिंतित है क्योंकि पार्टी के लगभग नौ विधायक पार्टी से नाराज चल रहे हैं।

इनमें से कुछ कैबिनेट मंत्री बनना चाहते हैं, लेकिन उन्हें कमलनाथ सरकार में जगह नहीं मिल रही है। मध्य प्रदेश विधानसभा में 230 सीटें हैं, जिनमें से वर्तमान में दो खाली हैं। इस प्रकार वर्तमान में प्रदेश में कुल 228 विधायक हैं, जिनमें से 114 कांग्रेस, 107 भाजपा, चार निर्दलीय, दो बहुजन समाज पार्टी एवं एक समाजवादी पार्टी का विधायक शामिल हैं। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसकमलनाथशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा