लाइव न्यूज़ :

ज्योतिरादित्य सिंधिया, सोलंकी और दिग्विजय सिंह पहुंचे राज्यसभा, दो भाजपा विधायकों के वोट रद्द, एक पर लगा क्रास वोटिंग का आरोप

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: June 19, 2020 19:50 IST

मतगणना में सर्वाधिक 57 मत कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को मिले. इसके बाद भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया को 56, डा. सुमेर सिंह सोलंकी को 55 और कांग्रेस के फूल सिंह बरैया को 36 मत मिले.

Open in App
ठळक मुद्देज्योतिरादित्य सिंधिया और डा. सुमेर सिंह सोलंकी के साथ ही कांग्रेस के दिग्विजय सिंह को विधानसभा के प्रमुख सचिव एवं निर्वाचन अधिकारी डा. ए.पी. सिंह ने निर्वाचित घोषित कर दिया. राज्यसभा की इन तीन सीटों के लिए आज सुबह 9 बजे विधानसभा के सेंट्रल हाल में मतदान प्रारंभ हुआ, जो शाम 4 बजे तक चला. शाम पांच बजे विधानसभा परिसर में ही मतगणना हुई. राज्यसभा की तीन सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया और डा. सुमेर सिंह सोलंकी के साथ कांग्रेस की तरफ से दिग्विजय सिंह और फूल सिंह बरैया प्रत्याशी थे.

भोपालः मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया और डा. सुमेर सिंह सोलंकी के साथ कांग्रेस के दिग्विजय सिंह ने जीत दर्ज कराई.

राज्य सभा के लिए हुए मतदान में भाजपा को दो विधायकों के वोट रद्द हो जाने से झटका भी लगा. इसके साथ ही भाजपा के एक विधायक पर क्रास वोटिंग का आरोप लगा, जिससे उन्होंने इंकार किया. इसी बीच समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश के अपने एक मात्र विधायक राजेश शुक्ला को भाजपा के पक्ष में वोटिंग करने पर पार्टी से निष्कासित कर दिया है.

राज्यसभा की तीन सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया और डा. सुमेर सिंह सोलंकी के साथ कांग्रेस की तरफ से दिग्विजय सिंह और फूल सिंह बरैया प्रत्याशी थे. राज्यसभा की इन तीन सीटों के लिए आज सुबह 9 बजे विधानसभा के सेंट्रल हाल में मतदान प्रारंभ हुआ, जो शाम 4 बजे तक चला. शाम पांच बजे विधानसभा परिसर में ही मतगणना हुई.

मतगणना में सर्वाधिक 57 मत कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को मिले

मतगणना में सर्वाधिक 57 मत कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को मिले. इसके बाद भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया को 56, डा. सुमेर सिंह सोलंकी को 55 और कांग्रेस के फूल सिंह बरैया को 36 मत मिले. इसके साथ ही भाजपा के दोनों प्रत्याशियों ज्योतिरादित्य सिंधिया और डा. सुमेर सिंह सोलंकी के साथ ही कांग्रेस के दिग्विजय सिंह को विधानसभा के प्रमुख सचिव एवं निर्वाचन अधिकारी डा. ए.पी. सिंह ने निर्वाचित घोषित कर दिया.

मतगणना के दौरान भाजपा के  एक  विधायक गोपीलाल जाटव (गुना)  पर कांग्रेस के पक्ष में क्रास वोटिग करने का आरोप लगा. इससे उन्होंने संवाददाताओं से बात करते हुए इंकार किया और कहा कि भाजपा  उनकी मां है और उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपना वोट दिया है.

इसके साथ ही यह खबर भी आई कि दिग्विजय सिंह और फूल सिंह बरैया को कांग्रेस विधायकोंकी कुल संख्या 92 से जो एक  ज्यादा वोट मिला है, वह निर्दलीय विधायक केदार डावर का है. इसके बाद यह आकलन किया गया कि भाजपा के जो दो वोट रद्द हुए है, उनमें एक वोट जुगल किशोर बागरी का  और दूसरा वोट  गोपीलाल जाटव का  हो सकता है.

मध्य प्रदेश विधानसभा की दलीय स्थिति

कुल सीट -230रिक्त स्थान - 24भाजपा- 107कांग्रेस- 92निर्दलीय- 4बसपा-2सपा- 1

किस दल के प्रत्याशियों को कितने वोट मिले

भाजपा 111कांग्रेस 93रद्द मत 02कुल 206

टॅग्स :मध्य प्रदेशसंसदभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसशिवराज सिंह चौहानकमलनाथज्योतिरादित्य सिंधियाभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा