लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh crisis: भोपाल में भाजपा दफ्तर के बाहर प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ता के खिलाफ पुलिस ने लाठीचार्ज किया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 18, 2020 17:54 IST

बेंगलुरु में हुई दिग्विजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता गांधी मूर्ति के सामने विरोध प्रदर्शन किया। उनकी मध्य प्रदेश के राज्यपाल से मांग है कि वह इस मामले में हस्तक्षेप कर उनके 6 मंत्री और 16 विधायकों को वहां से छुड़वाएं।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु में रह रहे कांग्रेस के विधायकों को भाजपा द्वारा ‘‘बंधक’’ बनाकर रखे जाने का आरोप लगाया।राज्यसभा उम्मीदवार होने के नाते कांग्रेस के इन मतदाता विधायकों से मिलकर वह अपना पक्ष रखना चाहते थे।

भोपालःमध्य प्रदेश के भोपाल में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर कांग्रेस कार्यकर्ता के खिलाफ पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। कांग्रेस कार्यकर्ता सांसद दिग्विजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

आज बेंगलुरु में हुई दिग्विजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता गांधी मूर्ति के सामने विरोध प्रदर्शन किया। उनकी मध्य प्रदेश के राज्यपाल से मांग है कि वह इस मामले में हस्तक्षेप कर उनके 6 मंत्री और 16 विधायकों को वहां से छुड़वाएं।

मध्य प्रदेश कांग्रेस के विधायकों ने बुधवार को यहां राजभवन में राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात कर बेंगलुरु में रह रहे कांग्रेस के विधायकों को भाजपा द्वारा ‘‘बंधक’’ बनाकर रखे जाने का आरोप लगाया और मांग की कि इन विधायकों को मुक्त कराने के लिए राज्यपाल अपने संवैधानिक प्रभाव का उपयोग कर आवश्यक कार्रवाई करें। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता भूपेन्द्र गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री गोविंद सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक दल ने दोपहर को यहां राजभवन में टंडन से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कांग्रेस ने लिखा है, ‘‘निवेदन है कि मप्र कांग्रेस के 16 माननीय विधायकों को बेंगलुरु में भाजपा ने बंधक बनाकर रखा है। इन विधायकों को बंधन मुक्त करने के लिए विधायक दल के नेता मुख्यमंत्री कमलनाथ भी आपसे निवेदन कर चुके हैं।’’ ज्ञापन में कहा गया है कि आपको यह भी जानकारी होगी कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं विधायकगण बेंगलुरु में आज सुबह पहुँचकर इन बंधक बनाए गए विधायकों से मिलना चाहते थे।

राज्यसभा उम्मीदवार होने के नाते कांग्रेस के इन मतदाता विधायकों से मिलकर वह अपना पक्ष रखना चाहते थे। उन्हें इन विधायकों से मिलने का अधिकार भी है किन्तु वहां की पुलिस एवं प्रशासन ने उन्हें नहीं मिलने दिया बल्कि सिंह एवं उनके साथ गए कांग्रेस के विधायकों को हिरासत में लिया है। कांग्रेस ने राज्यपाल से मांग की, ‘‘हम कांग्रेस पार्टी के विधायक आपसे निवेदन करते हैं कि कृपया आप बेंगलुरु में इन बंधक विधायकों को मुक्त कराने के लिए अपने संवैधानिक प्रभाव का उपयोग करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का कष्ट करें।’’

राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद कांग्रेस विधायकों ने राजभवन के बाहर मिन्टो हॉल में स्थित गांधी की प्रतिमा के सामने धरना भी दिया। गौरतलब है कि कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 10 मार्च को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और 11 मार्च को भाजपा में शामिल हो गये।

इसके बाद मध्य प्रदेश के 22 कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, जिनमें से ज्यादातर सिंधिया के समर्थक हैं। 14 मार्च, शनिवार को अध्यक्ष ने छह विधायकों के त्यागपत्र मंजूर कर लिए जबकि शेष 16 विधायकों के त्यागपत्र पर अध्यक्ष ने फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया है। इससे प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर संकट गहरा गया है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कमलनाथशिवराज सिंह चौहानकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा