लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: लापता विधायक बिसाहूलाल मिले, दो अब भी लापता

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 9, 2020 06:15 IST

मध्य प्रदेश के सियासी घमासान के बीच कांग्रेस के लिए एक और राहत की खबर आई कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता बिसाहूलाल सिंह बैंगलुरु में हैं. उन्हें लेने के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पर्यटन मंत्री सुरेन्द्र सिंह बघेल को भेजा, वे उन्हें साथ लेकर वापस आए.

Open in App
ठळक मुद्देपांच दिनों से लापता कांग्रेस के तीन विधायकों में से एक विधायक रविवार की शाम बैंगलुरु में मिल गए.कांग्रेस विधायक बिसाहूलाल सिंह के बैंगलुरु में होने की खबर के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पर्यटन मंत्री सुरेन्द्र सिंह बघेल को उनको भोपाल लाने के लिए बैंगलुरु भेजा.

पांच दिनों से लापता कांग्रेस के तीन विधायकों में से एक विधायक रविवार की शाम बैंगलुरु में मिल गए. कांग्रेस विधायक बिसाहूलाल सिंह के बैंगलुरु में होने की खबर के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पर्यटन मंत्री सुरेन्द्र सिंह बघेल को उनको भोपाल लाने के लिए बैंगलुरु भेजा. वे उन्हें लेकर वापस आए. दो विधायकों का अब भी पता नहीं चला है.

मध्य प्रदेश के सियासी घमासान के बीच कांग्रेस के लिए एक और राहत की खबर आई कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता बिसाहूलाल सिंह बैंगलुरु में हैं. उन्हें लेने के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पर्यटन मंत्री सुरेन्द्र सिंह बघेल को भेजा, वे उन्हें साथ लेकर वापस आए.

बिसाहूलाल ने कहा कि वे कांग्रेस के साथ हैं और उनका समर्थक मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ है. कांग्रेस के दो विधायक हरदीप सिंह डंग और रघुराज कंषाना अब भी लापता है. इसके पहले निर्दलीय विधायक सुरेन्द्र सिंह शेरा कल शनिवार को ही बैंगलुरु से भोपाल आए और उन्होंने भी मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात कर उन्हें अपना समर्थन देने की बात कही थी. वे इसके बाद दिल्ली चले गए.

अमित शाह ने संभाली कमान

प्रदेश में भाजपा विधायकों के खिलाफ जिस तरह से कांग्रेस की कमलनाथ सरकार द्वारा शिकंजा कसा जा रहा है, उसे देख अब केन्द्रीय गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कमान संभाल ली है. दिल्ली में शाह अब केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंंह चौहान और केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के साथ लगातार बैठकें कर रणनीति बना रहे हैं.

सूत्रों के अनुसार शाह ने अब निर्दलीय विधायकों के बजाय पूरा फोकस कांग्रेस के अंसुष्ट विधायकों पर किया है. वे मध्य प्रदेश से अब राज्यसभा की दो सीटों पर जीत हासिल करना चाहते हैं. शाह की आक्रामक शैली को लेकर माना जा रहा है कि वे आगामी समय में राज्य की कांग्रेस सरकार के लिए संकट खड़ा कर सकते हैं.

टॅग्स :मध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा