लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh govt crisis: जल्दी घर लौटेंगे बेंगलुरु गए चार विधायक, मंत्री जयवर्द्धन सिंह बोले, कमलनाथ सरकार सेफ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 6, 2020 18:44 IST

कांग्रेस ने भाजपा पर प्रदेश सरकार गिराने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त करने का आरोप लगाया है। वहीं आरोपों से इंकार करते हुए भाजपा ने इसे कांग्रेस की अंदरूनी कलह बताया और कहा है कि उसका इन सब से कोई लेना-देना नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देजयवर्द्धन सिंह ने कहा, ‘हम अपने चार विधायकों के संपर्क में हैं और वे जल्द ही घर लौट आयेंगे।’कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्द्धन ने कहा कि यह उनकी इच्छा पर निर्भर करता है कि वह कब लौटेंगे।

भोपालः मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार को कथित तौर पर गिराने के लिए बेंगलुरु ले जाए गए कांग्रेस के तीन और एक निर्दलीय विधायक के बारे में प्रदेश के एक मंत्री का कहना है कि ‘वे जल्दी घर लौटेंगे।’

कांग्रेस ने भाजपा पर प्रदेश सरकार गिराने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त करने का आरोप लगाया है। वहीं आरोपों से इंकार करते हुए भाजपा ने इसे कांग्रेस की अंदरूनी कलह बताया और कहा है कि उसका इन सब से कोई लेना-देना नहीं है।

प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्री जयवर्द्धन सिंह ने भोपाल के मास्टर प्लान 2031 का अनावरण करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम अपने चार विधायकों के संपर्क में हैं और वे जल्द ही घर लौट आयेंगे।’’ वे कब लौटेंगे, यह पूछने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्द्धन ने कहा कि यह उनकी इच्छा पर निर्भर करता है कि वह कब लौटेंगे।

इस बीच प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता शोभा ओझा ने कहा कि प्रदेश सरकार पर संकट बुधवार को ही खत्म हो गया था और अब प्रदेश में कांग्रेस सरकार को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘कमल (मुख्यमंत्री कमलनाथ) ने कमल (भाजपा का चुनाव चिह्न) पर जीत हासिल की।’’

उन्होंने इस बात से इंकार किया कि बेंगलुरु गए चार विधायक... कांग्रेस के रघुराज सिंह कंसाना, हरदीप सिंह डंग, बिसाहूलाल सिंह और निर्दलीय सुरेंद्र सिंह शेरा प्रदेश की कांग्रेस सरकार से असंतुष्ट हैं।

कांग्रेस के लापता विधायक के परिजनों ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को कथित तौर पर अस्थिर करने के चल रहे राजनीतिक ड्रामे के बीच कांग्रेस विधायक बिसाहूलाल सिंह के परिजनों ने पुलिस में उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। शहर के टीटी नगर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 65 वर्षीय विधायक बिसाहूलाल सिंह के पुत्र तेजभान सिंह ने उनके लापता होने की शिकायत आज दर्ज कराई है।

शिकायत के अनुसार दो मार्च की शाम से सिंह लापता हैं और उनका मोबाइल फोन भी बंद है। विधायक के पुत्र ने पुलिस को बताया कि उनके पिता दो मार्च की शाम पांच बजे भोपाल के मालवीय नगर स्थित अपने घर से यह कहकर निकले थे कि वह छत्तीसगढ़ के रायपुर जा रहे हैं। 

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधियामध्य प्रदेशकमलनाथकर्नाटकदिग्विजय सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा