लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेशः 15 अगस्त 2020 को कमलनाथ जी मुख्यमंत्री के तौर पर ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगेः कांग्रेस

By गुणातीत ओझा | Updated: March 29, 2020 10:53 IST

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने एक ट्वीट कर कहा था कि 15 अगस्त 2020 को कमलनाथ जी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे.. ये बेहद अल्प विश्राम है। यह ट्वीट मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार गिरने के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश में बदल सकती है सियासी बागडोर, कांग्रेस उपचुनाव में झोंकेगी दमकांग्रेस ने एक ट्वीट कर कहा था कि 15 अगस्त 2020 को कमलनाथ जी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे

मध्यप्रदेश की राजनीति फिर कोई नया रुख ले सकती है। कांग्रेस ने अभी हार नहीं मानी है। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने एक ट्वीट कर कहा था कि 15 अगस्त 2020 को कमलनाथ जी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे.. ये बेहद अल्प विश्राम है। यह ट्वीट मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार गिरने के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से किया गया था। 

बताते चलें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के बाद कांग्रेस के 22 बागी विधायकों ने भी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। बागी विधायकों के इस्तीफे के बाद अब राज्य में उन सीटों पर उपचुनाव होंगे। ऐसी स्थित में अगर कांग्रेस उन सीटों पर जीत दर्ज कर लेती है तो राज्य में सियासी समीकरण बदल सकते हैं।

कमलनाथ ने दे दिया था इस्तीफा

मध्यप्रदेश में 22 बागी विधायकों के इस्तीफा देने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने कमलनाथ सरकार को फ्लोर टेस्ट के माध्यम से विधानसभा में बहुमत साबित करने का अल्टीमेटम दिया था। लेकिन फ्लोर टेस्ट से पहले ही मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इसके बाद भाजपा ने मुख्यमंत्री के तौर पर शिवराज सिंह चौहान को चौथा मौका दे दिया।

मध्यप्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया बने भाजपा के किंगमेकर 

मध्यप्रदेश में कांग्रेस के लिए मुश्किल तब खड़ी हो गई जब ज्योतिरादित्य सिंधिया नाराज हो गए। उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया। उनके साथ ही उनके खेमे के विधायक ने भी इस्तीफा दे दिया। तकरीबन एक सप्ताह तक चली सियासी उठापटक के बीच सभी 22 बागी विधायक बेंगलुरु में रहे। सारे प्रयासों के बाद कमलनाथ को फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित करने का कोई रास्ता नहीं दिखा तो उन्होंने राज्यपाल लाल जी टंडन को इस्तीफा सौंप दिया था।

टॅग्स :मध्य प्रदेशकमलनाथज्योतिरादित्य सिंधियाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा