लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh by election 2020: प्रशांत किशोर का सहारा लेगी कांग्रेस, शिवराज-सिंधिया की जोड़ी पर अटैक करने की रणनीति

By राजेंद्र पाराशर | Updated: May 22, 2020 19:48 IST

भाजपा ज्योतिरादित्य सिंधिया का साथ मिलने से खुश है और शिवराज एवं सिंधिया की जोड़ी के साथ वह मैदान में उतरने की तैयारी कर चुकी है. वहीं कांग्रेस ने उपचुनाव प्रशांत किशोर के रणनीतिक नेतृत्व में लड़ने की तैयारी की है. भाजपा को टक्कर देने की रणनीति तैयार कर ली है. उन्हें उपचुनाव के लिए प्रभारी भी बना दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश की जिन 24 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें से 16 विधानसभा सीटें ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर-चंबल में हैं. सिंधिया और शिवराज की जोड़ी के साथ भाजपा मैदान में उतरने की तैयारी कर चुकी है, वहीं कांग्रेस ने इस जोड़ी को कमजोर करने के लिए अब प्रशांत किशोर को उपचुनाव की जिम्मेदारी सौंपी है.

भोपालः मध्य प्रदेश की 24 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस एक-दूसरे को हराने की रणनीति पर काम करने लगे हैं.

भाजपा ज्योतिरादित्य सिंधिया का साथ मिलने से खुश है और शिवराज एवं सिंधिया की जोड़ी के साथ वह मैदान में उतरने की तैयारी कर चुकी है. वहीं कांग्रेस ने उपचुनावप्रशांत किशोर के रणनीतिक नेतृत्व में लड़ने की तैयारी की है. भाजपा को टक्कर देने की रणनीति तैयार कर ली है. उन्हें उपचुनाव के लिए प्रभारी भी बना दिया है.

मध्य प्रदेश की जिन 24 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें से 16 विधानसभा सीटें ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर-चंबल में हैं. सिंधिया और शिवराज की जोड़ी के साथ भाजपा मैदान में उतरने की तैयारी कर चुकी है, वहीं कांग्रेस ने इस जोड़ी को कमजोर करने के लिए अब प्रशांत किशोर को उपचुनाव की जिम्मेदारी सौंपी है.

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रशांत किशोर को उपचुनाव का प्रभारी बनाया है. वैसे 2018 के विधानसभा चुनाव में भी प्रशांत किशोर ने कांग्रेस को 15 साल के बाद सत्ता में वापसी के लिए रणनीति बनाई थी और उस रणनीति पर कांग्रेस ने कई सीटों पर चुनाव लड़ा और जीत भी हासिल की थी. कांग्रेस सिंधिया को घर में घेरने की रणनीति पर पूरा काम कर रही है. इस रणनीति के चलते उसने यह फैसला भी लिया है कि वह चुनाव का वार रूम भी भोपाल के बजाय ग्वालियर-चंबल अंचल के ग्वालियर में ही बनेगा.

बसपा के मैदान में आने से बनेगा त्रिकोणीय मुकाबला

बहुजन समाज पार्टी ने भी उपचुनाव में सभी 24 सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतारने का फैसला लिया है. बसपा अपने बूते पर प्रत्याशी मैदान में उतारेगी. बसपा की इस घोषणा के साथ ही यह तय हो गया है कि उपचुनाव में सभी सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला होगा.

ग्वालियर-चंबल में ज्यादा सीटें हैं और इस अंचल में बसपा का खासा प्रभाव भी है. बसपा की प्रदेश इकाई जल्द ही इन सीटों के संभावित प्रत्याशियों के नाम पार्टी प्रमुख मायावती को भेजने की तैयारी कर रही है.

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेशउपचुनावज्योतिरादित्य सिंधियाशिवराज सिंह चौहानकमलनाथप्रशांत किशोरसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा