लाइव न्यूज़ :

MP ki khabar: शिवराज सरकार ने राजगढ़ dm निधि निवेदिता और sdm प्रिया वर्मा को हटाया, भाजपा नेता को मारा था थप्पड़

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 25, 2020 21:19 IST

भाजपा की शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने रीवा नगर निगम के आयुक्त सभाजीत यादव का भी तबादला कर दिया। सोमवार रात मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के अगले ही दिन चौहान ने निवेदिता और यादव के तबादले का आदेश जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता का प्रदेश सचिवालय में उप सचिव के तौर पर तबादला किया गया है।नीरज कुमार सिंह को उनके स्थान पर राजगढ़ का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

भोपालःमध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता का तबादला कर दिया। निवेदिता ने इस साल जनवरी में नागरिकता संशोधन अधिनियम की समर्थन रैली के दौरान भाजपा के एक स्थानीय नेता को थप्पड़ मार दिया था।

भाजपा की शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने रीवा नगर निगम के आयुक्त सभाजीत यादव का भी तबादला कर दिया। सोमवार रात मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के अगले ही दिन चौहान ने निवेदिता और यादव के तबादले का आदेश जारी किया है।

एक अधिकारी ने बताया कि राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता का प्रदेश सचिवालय में उप सचिव के तौर पर तबादला किया गया है जबकि नीरज कुमार सिंह को उनके स्थान पर राजगढ़ का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं रीवा नगर निगम के आयुक्त सभाजीत यादव का तबादला प्रदेश सचिवालय में अतिरिक्त सचिव के तौर पर किया गया है।

राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता और एसडीएम प्रिया वर्मा इसी साल जनवरी महीने में सीएए समर्थित प्रदर्शनकारियों से झड़प को लेकर विवादों में आई थीं। उस दौरान बीजेपी ने दोनों महिला अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए प्रदर्शन भी किया था। निधि निवेदिता को राजगढ़ के कलेक्टर पद से हटाकर उप सचिव बनाया गया है। वहीं राजगढ़ के नए कलेक्टर नीरज कुमार सिंह होंगे।

टॅग्स :मध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भोपालकांग्रेसकमलनाथकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा