लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में राजनीति तेज, सीएम शिवराज का ट्वीट, ‘हाथ’ पूरी तरह ‘सैनीटाइज’ कर ‘साफ’ कर देना

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: September 26, 2020 15:05 IST

कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि कहा कि पूरा प्रदेश जानता है कि पिछले साढ़े 13 सालों से बिना सेनिटाइज किये हाथ किसने साफ किये हैं. बिहार में चुनाव की तारीखों की घोषणा निर्वाचन आयोग के द्वारा कल किए जाने के बाद आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आज एक ट्वीट से फिर प्रदेश की राजनीति गर्मा गई.

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि चुनाव में हाथ सेनेटाइज कर पूरी तरह से साफ कर देना है.चौहान ने आज ट्वीट कर कहा कि मेरे प्रिय दोस्तों! मध्य प्रदेश, बिहार, कर्नाटक सहित देश भर में कई जगह चुनाव होने वाले है.हमें कोरोना काल को देखते हुए चुनाव आयोग के दिशा निदेर्शों का पूरा ध्यान रखना है.

भोपालः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक ट्वीट को लेकर राजनीति गर्मा गई है. मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि चुनाव में हाथ सेनेटाइज कर पूरी तरह से साफ कर देना है.

इसे लेकर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि कहा कि पूरा प्रदेश जानता है कि पिछले साढ़े 13 सालों से बिना सेनिटाइज किये हाथ किसने साफ किये हैं. बिहार में चुनाव की तारीखों की घोषणा निर्वाचन आयोग के द्वारा कल किए जाने के बाद आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आज एक ट्वीट से फिर प्रदेश की राजनीति गर्मा गई.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज ट्वीट कर कहा कि मेरे प्रिय दोस्तों! मध्य प्रदेश, बिहार, कर्नाटक सहित देश भर में कई जगह चुनाव होने वाले है. हमें कोरोना काल को देखते हुए चुनाव आयोग के दिशा निदेर्शों का पूरा ध्यान रखना है. हाथ पूरी तरह सैनीटाइज कर साफ कर देना है.

मुख्यमंत्री के इस ट्वीट पर कांग्रेस ने पलटवार किया है. प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता के के मिश्रा ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को निशाने पर लेते हुए कहा कि पूरा प्रदेश जानता है कि पिछले साढ़े 13 सालों से बिना सेनिटाइज किये हाथ किसने साफ किये हैं!  राजनीतिक,आर्थिक संक्रमण किसने,कितना,कैसे फैलाया!अब तो हाथ  ही बिना पीपीई  किट पहने उसे मसलकर नेस्तनाबूत करने वाला है,ताकि पूरा प्रदेश इस महामारी से हमेशा के लिये निजात पा सके.

मिश्रा के साथ ही  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने ट्वीट कर कहा कि कोरोना काल में एमपी में उपचुनाव होंगे कि नहीं, इसका फैसला चुनाव आयोग 29 सितंबर को एक बैठक में करेगा. आपको क्या चुनाव आयोग ने पहले से ही बता दिया है क्या कि एमपी में चुनाव होने जा रहे है? ये कैसा गठबंधन? जनता गद्दारों को सेनेटाइज कर भाजपा से दो गज की दूरी बना लेगी.

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिवराज सिंह चौहानभोपालग्वालियरकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा