लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस का सिंधिया समर्थक मंत्रियों पर तंज, जयचंदों से आखिर क्यों दूरी बना रहे संघ प्रमुख

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: July 23, 2020 15:07 IST

कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने एक बयान जारी कर कांग्रेस से भाजपा में गए मंत्रियों से कहा कि आपने तो अपनी पार्टी-मां को धोखा देकर सब कुछ भाजपा को समर्पित कर दिया फिर भी संघ को आप पर विश्वास नहीं हो रहा.

Open in App
ठळक मुद्देभागवत शिवराज सरकार के मंत्रियों से वन टू वन चर्चा कर रहे हैं, लेकिन संघ प्रमुख से मिलने वालों में सिंधिया समर्थक मंत्रियों का नाम नहीं है.पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश में जिस तरह खरीद फरोख्त कर जयचंदों की मदद लेकर सरकार बनाई गई यह किसी से छुपा नहीं है. जीतू पटवारी ने कहा कि मिस्टर विभीषण आप अपने समर्थकों को मंत्री तो बनवा लोगे लेकिन सामाजिक प्रतिष्ठा कहां से दिलवाओगे.

भोपालः मध्य प्रदेश के पाँच दिवसीय दौरे पर भोपाल पहुँचे संघ प्रमुख मोहन भागवत की प्रदेश सरकार के मंत्रियों से चर्चा को लेकर मध्य प्रदेशकांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने तंज करते हुए चुटकी ली है.

उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि संघ प्रमुख मोहन भागवत शिवराज सरकार के मंत्रियों से वन टू वन चर्चा कर रहे हैं, लेकिन संघ प्रमुख से मिलने वालों में सिंधिया समर्थक मंत्रियों का नाम नहीं है. पटवारी ने एक बयान जारी कर कांग्रेस से भाजपा में गए मंत्रियों से कहा कि आपने तो अपनी पार्टी-मां को धोखा देकर सब कुछ भाजपा को समर्पित कर दिया फिर भी संघ को आप पर विश्वास नहीं हो रहा.

पटवारी ने कहा कि इसका मतलब साफ है कि जो बाजार में बिकते है वह बाजारू होते है. पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश में जिस तरह खरीद फरोख्त कर जयचंदों की मदद लेकर सरकार बनाई गई यह किसी से छुपा नहीं है. अब इन्हीं जयचंदों का सत्ताधारी पार्टी अपमान कर रही है.

जीतू पटवारी ने कहा कि मिस्टर विभीषण आप अपने समर्थकों को मंत्री तो बनवा लोगे लेकिन सामाजिक प्रतिष्ठा कहां से दिलवाओगे. आप जिस अंतरात्मा की आवाज पर अपनी माँ जैसी पार्टी से गद्दारी कर अपने समर्थकों के साथ गए हो तो क्या पार्टी बदलने के बाद आपकी अंतरात्मा की आवाज भी मर गई है.

टॅग्स :मध्य प्रदेशआरएसएसशिवराज सिंह चौहानज्योतिरादित्य सिंधियाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा