लाइव न्यूज़ :

चीन में बारिश होती है तो राहुल हिन्दुस्तान में खोल लेते हैं छाता, मध्य प्रदेश के गृहमंत्री का तंज

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: July 30, 2020 15:15 IST

राफ़ेल की गर्जना पर पूरा देश गर्व कर रहा है यही राहुल गांधी की पीड़ा है। जिस चीज पर देश गर्व करता है उससे  वह पीड़ित हो जाते हैं। वे कम्युनिस्टों की विचारधारा से प्रेरित हैं। यदि चीन में बारिश होती है तो वे हिंदुस्तान में छाता खोल लेते है।

Open in App
ठळक मुद्देडॉ मिश्रा ने ट्वीट कर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा समाज को विभाजित करने की कोशिश की है। भाजपा भारत को एकजुट और अंखड रखना चाहती है। वन नेशन वन एजुकेशन उसी दिशा में बढ़ाया गया एक कदम है।

भोपालः 30 जुलाई मध्य प्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि जिस राफ़ेल की गर्जना पर पूरा देश गर्व कर रहा है यही राहुल गांधी की पीड़ा है। जिस चीज पर देश गर्व करता है उससे  वह पीड़ित हो जाते हैं। वे कम्युनिस्टों की विचारधारा से प्रेरित हैं। यदि चीन में बारिश होती है तो वे हिंदुस्तान में छाता खोल लेते है।

डॉ मिश्रा ने ट्वीट कर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा समाज को विभाजित करने की कोशिश की है। भाजपा भारत को एकजुट और अंखड रखना चाहती है। वन नेशन वन एजुकेशन उसी दिशा में बढ़ाया गया एक कदम है।

ट्वीट कर कहा कि किल कोरोना अभियान का लक्ष्य है कि भोपाल में कोरोना से संक्रमित एक-एक व्यक्ति की पहचान कर ली जाए। इसलिए आज से भोपाल में रोजाना ढाई हजार टेस्ट किए जाएंगे। प्रत्येक व्यक्ति को टेस्ट कर भोपाल को  कोरोना मुक्त करें यही सरकार की मंशा है।

एक और ट्वीट कर कांग्रेस नेताओं द्वारा उन्हें मास्क पहनाने वाले व्यक्ति को 11 हज़ार रुपए दिए जाने की घोषणा पर कहा कि जब से  लॉक डाउन शुरू हुआ है आप लोगों ने कभी मुझे इस थ्री लेयर गमछे के अलावा नहीं देखा होगा। मैं  कांग्रेस के नेताओं से प्रार्थना करता हूं कि वे 11 हजार रुपए गरीबों को बांट दें। मैं पूरी तरह से गाइड लाइन का पालन करने की कोशिश करता हूं,करता था, करता रहूंगा।

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)चीनराहुल गांधीशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा