लाइव न्यूज़ :

भाजपा प्रवक्ता सहित 90 लोग कोरोना पॉजिटिव, कांग्रेस ने सीएम से कहा- गृह मंत्री मिश्रा को क्वारंटाइन किया जाए

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: August 13, 2020 15:08 IST

भाजपा प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी  के कोरोना पॉज़िटिव पाए जाने के बाद प्रदेश कांग्रेस ने राज्य के गृह मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा को क्वारंटाइन करने की मांग की है। भाजपा प्रवक्ता लगातार गृह मंत्री की नियमित पत्रकार वार्ता में उपस्थित रहते थे। इसके चलते मीडिया में भी हड़कंप मच गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना पॉज़िटिव होने बात की पुष्टि करते हुए उनके संपर्क में आने वालों को क्वारंटाइन होने और जांच कराने की बात कही है।केसवानी के कोरोना पाजिटिव होने के बाद कांग्रेस ने राज्य के गृह मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा को क्वारेंटाइन करने की मांग की है। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतूू पटवारी ने कहा कि दुर्गेश केसवानी गृह मंत्री की नियमित पत्रकार वार्ता में उपस्थित रहते थे।

भोपालः मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। आज गुरुवार को आई रिपोर्ट में भाजपा के एक प्रवक्ता के साथ ही 90 लोगों के कोरोना पाजिटिव होने की पुष्टि हुई है। आज कुल 1779 सैम्पल की रिपोर्ट आई।

भाजपा प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी  के कोरोना पॉज़िटिव पाए जाने के बाद प्रदेश कांग्रेस ने राज्य के गृह मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा को क्वारंटाइन करने की मांग की है। भाजपा प्रवक्ता लगातार गृह मंत्री की नियमित पत्रकार वार्ता में उपस्थित रहते थे। इसके चलते मीडिया में भी हड़कंप मच गया है।

भाजपा के प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी ने खुद ट्वीट कर अपने कोरोना पॉज़िटिव होने बात की पुष्टि करते हुए उनके संपर्क में आने वालों को क्वारंटाइन होने और जांच कराने की बात कही है। केसवानी के कोरोना पाजिटिव होने के बाद कांग्रेस ने राज्य के गृह मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा को क्वारेंटाइन करने की मांग की है।

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतूू पटवारी ने कहा कि दुर्गेश केसवानी गृह मंत्री की नियमित पत्रकार वार्ता में उपस्थित रहते थे। इस लिहाज से गृह मंत्री को क्वारंटाइन हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि डा नरोत्तम मिश्रा के साथ साए की तरह नजर आते हैं, इसलिए सवाल उठ रहा है कि, डा नरोत्तम मिश्रा को भी आइसोलेट होना चाहिए।

पूर्व में भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मंत्री अरविंद भदौरिया सहित अन्य भाजपा नेताओें के कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद भी कांग्रेस ने इस तरह की मांग उठाई थी और कहा कि मिश्रा कोरोना संक्रमण के नियमों का पालन भी नहीं करते हैं, वे मास्क लगाने से भी परहेज रखते है। साथ ही क्वारंटाइन भी नहीं हो रहे हैं। वहीं केसवानी के कोरोना पाजिटिव होने के बाद मीडिया में भी हड़कंप मच गया है। मिश्रा की पत्रकार वार्ता के दौरान कई मीडियाकर्मी भी केसवानी के संपर्क में रहे।

टॅग्स :मध्य प्रदेश में कोरोनाभोपालकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा