लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव: बीजेपी ने 28 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की, कांग्रेस से शामिल सभी 25 नेताओं को टिकट

By भाषा | Updated: October 7, 2020 06:53 IST

मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव 3 नवंबर को होने हैं। दरअसल जिन 28 सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें से 25 सीटें कांग्रेस विधायकों के इस्तीफा देकर भाजपा में आने से खाली हुई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में 28 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवार किए घोषितकांग्रेस से शामिल सभी सभी 25 नेताओं को उन्हीं विधानसभा क्षेत्रों से टिकट दिया है, जहां से वे पहले विधायक थे

बीजेपी ने मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर तीन नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को अपने सभी उम्मीदवार घोषित कर दिए।

भाजपा ने कांग्रेस एवं विधानसभा से इस्तीफा देकर उसमें शामिल होने वाले सभी 25 नेताओं को उन्हीं विधानसभा क्षेत्रों से टिकट दिया है, जिनका वे पूर्व में कांग्रेस विधायक के रूप में प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

इनमें से अधिकांश पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक हैं। जिन 28 नेताओं को टिकट मिली है, उनमें से 14 वर्तमान में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा नीत सरकार में मंत्री हैं।

भाजपा ने तुलसीराम सिलावट को सांवेर से तथा इमरती देवी को डबरा विधानसभा से अपना उम्मीदवार बनाया है। मलेहरा से प्रद्युम्न सिंह लोधी को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। पार्टी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि अध्यक्ष जे पी नड्डा की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों को स्वीकृति दी गई।

इसके मुताबिक जौरा से सूबेदार सिंह रजौधा, सुमाबली से एदल सिंह कंसाना, मुरैना से रघुराज सिंह कंसाना, दिमनी से गिरिराज डंडौतिया, अम्बाह से कमलेश जाटव, मेहगांव से ओपीएस भदौरिया, गोहद से रणवीर सिंह जाटव, ग्वालियर से प्रद्युम्न सिंह तोमर, ग्वालियर पूर्व से मुन्ना लाल गोयल, भांडेर से रक्षा संतराम सरोनिया, करेरा से जसमंत जाटव छितरी, पोहरी से सुरेश धाकड़, बामोरी से महेंद्र सिंह सिसौदिया और अशोकनगर से जजपाल सिंह जज्जी को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

मुंगावली से पार्टी ने बृजेन्द्र सिंह यादव, सुर्खी से गोविंद सिंह राजपूत तथा अनूपपुर से बिसाहुलाल साहू को उम्मीदवार बनाया गया है। सांची विधानसभा सीट से पार्टी ने प्रभुराम चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि ब्यावरा से नारायाण सिंह पवार पर भरोसा जताया है। आगर से मनोज ऊंटवाल, हाटपिपल्या से मनोज चौधरी, मंधाता से नारायण पटेल, नेपानगर से सुमित्रा देवी कासडेकर, बदनावर से राजवर्धन सिंह, सुवासरा से हरदीप सिंह डांग और दुब्बक से एम रघुनंदन राव को पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

दरअसल, जिन 28 सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें से 25 सीटें कांग्रेस विधायकों के इस्तीफा देकर भाजपा में आने से खाली हुई हैं, जबकि दो सीटें कांग्रेस के विधायकों के निधन से और एक सीट भाजपा विधायक के निधन से रिक्त है। कांग्रेस भी इन 28 सीटों में से ब्यावरा को छोड़कर 27 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के 22 विधायकों के त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल होने के कारण प्रदेश की तत्कालीन कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गई थी, जिसके कारण कमलनाथ ने 20 मार्च को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। फिर 23 मार्च को शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार बनी।

इसके बाद कांग्रेस के तीन अन्य विधायक भी कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए हैं। प्रदेश विधानसभा की कुल 230 सीटों में से वर्तमान में भाजपा के 107 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के 88, चार निर्दलीय, दो बसपा एवं एक सपा का विधायक है।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी इन 28 सीटों में से 18 सीटों पर अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। इस उपचुनाव में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया की साख भी दांव पर लगी है। जिन 28 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं उनमें 16 सीटें सिंधिया के प्रभाव वाले ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की हैं।

टॅग्स :मध्य प्रदेशमध्य प्रदेश चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिवराज सिंह चौहानकमलनाथकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

भारतMCD Bypoll Results 2025: दिल्ली के सभी 12 वार्डों के रिजल्ट अनाउंस, 7 पर बीजेपी, 3 पर AAP, कांग्रेस ने 1 वार्ड जीता

भारतMCD by-elections Result: BJP ने चांदनी चौक और शालीमार बाग बी में मारी बाजी, कांग्रेस ने जीता संगम विहार ए वार्ड

भारतपंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की गतिविधियां आम आदमी के जीवन स्तर में सुधार लाने में देती हैं महत्वपूर्ण योगदान, मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा