लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: राबड़ी देवी ने नवादा में खेला जातिगत कार्ड, रेप आरोपी राजबल्लभ का किया समर्थन

By एएनआई | Updated: April 5, 2019 19:29 IST

राबड़ी देवी रेप केस में अपराधी रहे राजबल्लभ यादव की पत्नी के चुनावी रैली में भागीदार रही। इस चुनावी रैली में राबड़ी ने बिहार सरकार के साथ-साथ केन्द्रीय सरकार पर भी निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में लोकसभा चुनाव अप्रैल 11 से लेकर मई 19 के बीच सात चरणों में होने जा रहे हैंराबड़ी देवी ने आरजेडी की प्रत्याशी विभा देवी का चुनावी रैली में किया समर्थन

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने लोकसभा चुनाव से पहले जाति कार्ड खेलते हुए नजर आईं। राबणी देवी नवादा में चुनावी रैली में यादव जाति के लोगों का समर्थन करती नजर आईं। उन्होंने रेप केस मामले में आरोपी रहे राजबल्लभ यादव की पत्नी के चुनावी रैली कैंपेनिंग कर रहीं थी। यहां उन्होंने नीतीश कुमार पर आरोप लगा कर कहा कि बिहार सरकार ने राजबल्लभ को जेल भेज कर यादवों की छवि को खराब किया है।

लोकसभा चुनाव की आरजेडी की प्रत्याशी विभा देवी की चुनावी रैली में राबड़ी देवी ने कहा कि वर्तमान सरकार ने यादवों की छवि को बहुत खराब किया है और राजबल्लभ यादव को भी झूठे आरोपों में जेल भेजा गया है। उन्होंने लोगों से विभा देवी का वोट देकर जीताने की अपील भी की थी।

पटना कोर्ट ने नाबालिग के साथ 2016 में बलात्कार के केस में दिसम्बर को राजबल्लभ  के साथ-साथ चार अन्य लोगों को आरोपी घोषित किया था। पटना कोर्ट ने राजबल्लभ को किसी भी प्रकार के चुनाव लड़ने का लिए अयोग्य ठहराया है। इस निर्णय के बाद आरजेडी ने बिहार के नवादा क्षेत्र से राजबल्लभ की पत्नी विभा देवी को मैदान में उतारा हैं।

जेल में बंद आरजेडी के नेता और उनके पति लालू प्रसाद यादव के पक्ष में बोलते हुए राबडी देवी ने कहा कि बीजेपी सरकार ने यादव परिवार पर IRCTC घोटाले के गलत आरोप लगाए है।

उन्होंने आगे कहा कि पूरा देश जानता है की लालू जी और उनका परिवार बेकसूर है। लोगों को सच्चाई पता है। भारतीय रेलवे के अधिकारियों ने खुद यह बताया कि लालू जी के कार्यकाल के समय रेल विभाग में भ्रष्टाचार नहीं था।

मालूम हो कि बिहार में लोकसभा चुनाव अप्रैल 11 से लेकर मई 19 के बीच सात चरणों में होने जा रहे है। वोटों की गिनती मई 23 तक पूरी होगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहारलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा