लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: अखिलेश यादव ने कहा- 'देश को प्रचारमंत्री नहीं, प्रधानमंत्री चाहिये'

By भाषा | Updated: April 24, 2019 15:15 IST

अखिलेश ने हरदोई की राजनीति में प्रभावशाली माने जाने वाले भाजपा नेता नरेश अग्रवाल का नाम लिये बगैर कहा कि उन्हें तो 'ठर्रे' में भी हनुमान जी दिखायी पड़ते हैं। उन्होंने अग्रवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिसका चक्र पूरा हो जाए उसे गणित में 'जीरो' कहते हैं।

Open in App

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर स्वच्छ भारत योजना के लिये अकूत धन इकट्ठा करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि देश को प्रचार मंत्री नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री चाहिये। अखिलेश ने यहां एक चुनावी जनसभा में कहा, ''भाजपा वालों ने झाड़ू लगाने के लिये ना जाने कितना पैसा इकट्ठा किया है। 

आपको याद है कि नहीं, शुरू में वे सब झाड़ू लिये घूम रहे थे। देश के प्रधानमंत्री भी झाड़ू लिये हुए... और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी झाड़ू लिये हुए...। बताइये, कूड़ा खत्म हुआ क्या? कहां है कूड़ा? कूड़ा भाजपा के दिमाग में है। इनकी बात शौचालय से ही शुरू होती है और शौचालय पर ही खत्म हो जाती है।'' 

उन्होंने कहा ''वो (भाजपा) कहते हैं कि गठबंधन देश को मजबूत प्रधानमंत्री नहीं दे सकता। हम भरोसा दिलाना चाहते हैं कि जब जब जरूरत पड़ी है, देश को गठबंधन ने मजबूत और शानदार प्रधानमंत्री दिये हैं। हमें प्रचार मंत्री नहीं प्रधानमंत्री चाहिए।'' सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के राज में सीमाएं असुरक्षित हुई हैं। एक के बदले दुश्मन सैनिकों के 10 सिर लाने का वादा करके सत्ता में आये मोदी ने सीमा पर सबसे ज्यादा जवानों को शहीद करवा दिया। 

भाजपा दावे कर रही है कि उसकी वजह से सीमाएं सुरक्षित हैं, मगर सरहदें अगर महफूज हैं तो वह सिर्फ हमारे जवानों की वजह से, भाजपा की वजह से नहीं। अखिलेश ने कांग्रेस और भाजपा दोनों को ही घेरते हुए कहा ''एक पार्टी कह रही है कि योजना आयोग खराब है। दूसरी पार्टी कह रही है कि नीति आयोग खराब है। हम कहते हैं कि लोगों को पढ़ा दो, लिखा दो, उन्हें लोहिया आवास दे दो, गरीब अपने घर में शौचालय खुद ही बना लेंगे।''

उन्होंने कहा कि सपा—बसपा—रालोद गठबंधन 'महामिलावट' नहीं है बल्कि यह देश में महापरिवर्तन लाने का काम कर रहा है। ''यह महागठबंधन गरीब का है, गांव में रहने वाले का है । जिन्हें सम्मान नहीं मिल पाया इतने वषों से, यह उनका गठबंधन है । जो हमारे लोग खेत में काम कर रहे हैं ... पसीना बहाने वाले लोग ... यह उन लोगों का गठबंधन है।'' 

अखिलेश ने हरदोई की राजनीति में प्रभावशाली माने जाने वाले भाजपा नेता नरेश अग्रवाल का नाम लिये बगैर कहा कि उन्हें तो 'ठर्रे' में भी हनुमान जी दिखायी पड़ते हैं। उन्होंने अग्रवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिसका चक्र पूरा हो जाए उसे गणित में 'जीरो' कहते हैं। जनता जानती है कि उनकी पोल खुल चुकी है। वह जीरो हो गये हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावअखिलेश यादवनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा