लाइव न्यूज़ :

अमेठी: मामा राहुल गांधी ने रेहान के गले में पहनाई रुद्राक्ष माला, माँ प्रियंका गांधी ने पहनाई तसबीह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 11, 2019 20:44 IST

बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने नामांकन दाखिल किया। राहुल के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी, भांजे रेहान राजीव वाड्रा और भांजी मिराया भी मौजूद थे। राहुल के साथ उनकी माँ सोनिया गांधी और जीजा रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद थे।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को अमेठी से लोकसभा चुनाव प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया।राहुल गांधी अमेठी से तीन बार सांसद रह चुके हैं। साल 2019 में राहुल केरल के वायनाड से भी लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।राहुल की माँ सोनिया गांधी ने गुरुवार को रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया।

सतीश कुमार सिंह

लोकसभा चुनाव 2019 में अमेठी से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नामांकन में उनके भांजा (रेहान राजीव वाड्रा) और व भांजी ( मिराया) ने हर घड़ी का लुत्फ उठाया। मामा राहुल के हाथों भांजे रेहान ने माला पहनी। समर्थक ने राहुल गांधी को रुद्राक्ष की एक माला सौंपी। जिसे राहुल गांधी कुछ समय तक अपने हाथ में लिए हुए दिखे और अचानक ट्रक पर साथ में सवार भांजे रेहान के गले में वह माला डाल दी।

भीड़ में जब किसी ने ट्रक की तरफ तसबीह (वह माला या सुमिरनी जिसे मुसलमान अल्लाह का नाम लेने के समय फेरते हैं) उछाली तो प्रियंका ने उसे रेहान को पहना दिया। इससे पहले रेहान राहुल गांधी के साथ संसद भवन, आंध्र प्रदेश में तिरुपति, 2018 में अमेठी भी गए थे।

अमेठी में नामांकन कक्ष के बाहर प्रियंका वाड़ा के दो बच्चे रेहान व मिराया खड़े थे। अचानक प्रियंका नामांकन कक्ष से बाहर आई तो धूप में ही बच्चों ने अपनी मां से फोटो खींचने की बात कह दी। जिसके बाद प्रियंका ने अपने बच्चों की फोटो खींची और दोनों के साथ सेल्फी भी ली।

कांग्रेस की सियासी ताकत...देश के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार में से एक गांधी परिवार की पारंपरिक सीट अमेठी में कांग्रेस की सियासी ताकत दिखी। रोड शो में प्रियंका और रॉबर्ट का जाना पहले से ही तय था, लेकिन इस तरह रेहान राजीव वाड्रा और मिराया की मौजूदगी चौंकाने वाली थी। पूरे रोड शो में रेहान और मिराया ट्रक पर मौजूद रहे और उन्होंने लोगों का अभिवादन किया। सोनिया गांधी राहुल गांधी के रोड शो में तो नजर नहीं आईं, लेकिन नामांकन के दौरान वो राहुल गांधी के साथ थीं। रेहान और मिराया राहुल के आसपास ही खड़े थे।

रेयान ने की है दून से पढ़ाई..

आपको बता दें कि राहुल गांधी और राजीव गांधी की तरह ही रेहान वाड्रा ने भी 12 वीं तक की शिक्षा दून स्कूल से ली है। पहले भी वो कई मौकों पर मां प्रियंका गांधी के साथ पहले भी अमेठी आते रहे हैं। साल 2015 में मां के साथ अमेठी गए रेहान ने एक ग्रामीण के घर खाना खाया था। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है, जब दोनों बच्चे ऐसे मीडिया या जनता के सामने आए हों।

इससे पहले भी रेहान की अमेठी में बाइक पर घूमते हुए तस्वीर चर्चा का विषय रही थी, वहीं मिराया मां प्रियंका के साथ कई मौकों पर दिख चुकी हैं। प्रियंका, रेहान और मिराया को लेकर पहले भी अमेठी-रायबरेली के दौरों पर जाती रही हैं। पारिवारिक सियासी जमीन और लोगों से रूबरू कराने के लिए अक्सर दिग्गज राजनेता अपने बच्चों को इस तरह चुनावी क्षेत्रों में ले जाते हैं। फिर ये तो गांधी परिवार का गढ़ है। रेहान, अमेठी में रात्रि प्रवास भी कर चुके हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावरेहान राजीव वाड्राप्रियंका गांधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा