लाइव न्यूज़ :

Lockdown: फूल बाजार खोलने के फैसले को लेकर भाजपा नेता बाबुल सुप्रियो ने ममता बनर्जी की निंदा की

By भाषा | Updated: April 11, 2020 17:27 IST

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री बाबुल सुप्रियो ने ट्वीट कर फूल बाजार को खोलने के मामले में सीएम ममता बनर्जी की आलोचना की।

Open in App
ठळक मुद्देबाबुल सुप्रियो ने शुक्रवार को भी फूल बाजार नहीं खोलने का आग्रह राज्य सरकार से किया था।सुप्रियो ने शनिवार को ट्वीट किया कि हावड़ा फूल बाजार को खोलकर ‘मुख्यमंत्री जन सुरक्षा को खतरे में डाल रही हैं और यह दर्शाता है कि राज्य में स्थिति खतरनाक है।’’

कोलकाता:  केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने कोविड-19 महामारी को नियंत्रित करने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के बीच एक बड़ा फूल बाजार को खोलने की अनुमति देने के लिए शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना की और दावा किया कि इससे लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी।

वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि इस फूल बाजार के खुलने से ‘गलत संकेत’ जाएगा कि राज्य कोरोना वायरस के खतरे से नहीं जूझ रहा है। परीक्षण किट की आपूर्ति से लेकर राशन सामग्री में कथित लूट तक विभिन्न मुद्दों पर अपने ट्विटर हैंडल पर मुख्यमंत्री की आलोचना करते रहे सुप्रियो ने शनिवार को ट्वीट किया कि हावड़ा फूल बाजार को खोलकर ‘मुख्यमंत्री जन सुरक्षा को खतरे में डाल रही हैं और यह दर्शाता है कि राज्य में स्थिति खतरनाक है।’’

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ हम बोलेंगे तो बोलोगे कि राजनीति करता है पर आपलोग बताइए कि ऐसा होना चाहिए था क्या । यह इसलिए हो रहा है क्योंकि फूल, मिठाई, पान की दुकानों यानी सभी चीजों को (खुले रहने की) अनुमति देकर ममता जी ने यह गलत संकेत दे दी कि कोरोना को अब पश्चिम बंगाल हरा चुकी है। कोविड-19 अब अतीत है।’’

उन्होंने यह ट्वीट हिंदी में किया था। उससे पहले एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लोगों से ‘फूल बाजार में जाने जैसे मुद्दों पर मुख्यमंत्री की अवमानना करने का’ और घरों में ही रहने आह्वान किया था क्योंकि ऐसी जगह पर भीड़ रहती है । सुप्रियो ने शुक्रवार को भी फूल बाजार नहीं खोलने का आग्रह किया था। सुप्रियो के बयान पर प्रतिक्रया के लिए तृणमूल कांग्रेस के किसी वरिष्ठ नेता से तत्काल संपर्क नहीं हो पाया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनपश्चिम बंगालकोलकाताबाबुल सुप्रियोममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा