लाइव न्यूज़ :

'अपराधियों से मिल रहे हैं तेजस्वी यादव, लालू को जेल से भगाने की रची जा सकती साजिश'

By भाषा | Updated: October 24, 2018 20:48 IST

जदयू प्रवक्ता और बिहार विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार ने झारखंड के पुलिस महानिदेशक को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद, के पुत्र तेजस्वी इन दिनों लगातार अपराधियों से मिल रहे हैं।

Open in App

जदयू ने बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव की एक कुख्यात अपराधी के साथ सेल्फी पर प्रश्न उठाते हुए झारखंड के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर आशंका व्यक्त की है कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को जेल से भगाने की साजिश रची जा सकती है।

जदयू प्रवक्ता और बिहार विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार ने झारखंड के पुलिस महानिदेशक को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद, के पुत्र तेजस्वी इन दिनों लगातार अपराधियों से मिल रहे हैं। ऐसे में आशंका है कि कहीं वह अपराधियों का एक दल बनाकर अपने पिता को जेल से फरार करवाने की साजिश न करें। लालू चारा घोटाला के कई मामलों में झारखंड की राजधानी रांची के एक जेल में सजा काट रहे हैं।

नीरज ने आरोप लगाया कि सीवान में तेजस्वी सजायाफ्ता पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के घर गये और उसके बाद एक आम सभा को सम्बोधित किया| उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी यात्रा के क्रम में गोपालगंज पहुंचे तेजस्वी का दुर्दांत और कई संगीन मामलों के आरोपी सुरेश चौधरी के साथ सेल्फी ली, जो सोशल साइट पर वायरल हो गई है।

नीरज ने आरोप लगाया कि यही नहीं जब तेजस्वी जी आमसभा को सम्बोधित कर रहे थे तब चौधरी उनके मंच पर ‘विराजमान’ होकर मंच की ‘शोभा’ बढ़ा रहा था। ऐसे में दोनों के आत्मीय सम्बन्धों को समझा जा सकता है| उन्होंने झारखंड के पुलिस महानिदेशक से अनुरोध किया है कि इस मामले को संज्ञान में लेते हुए ऐसी कथित साजिश को असफल करने के लिए यथोचित कार्रवाई करें।

उल्लेखनीय है कि तेजस्वी इन दिनों 'संविधान बचाव' यात्रा पर निकले हुए हैं।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवजेडीयूबिहारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा