लाइव न्यूज़ :

लालू ने जेटली से कहा था- सीबीआई मेरी मदद करे तो मैं नीतीश कुमार का इलाज कर दूंगा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 18, 2019 06:10 IST

 बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर कई संगीन आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि लालू यादव ने वित्त मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अरु ण जेटली से कहा था

Open in App

 बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर कई संगीन आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि लालू यादव ने वित्त मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अरु ण जेटली से कहा था कि आप सीबीआई से मेरी मदद करें तो मैं नीतीश कुमार का इलाज कर दूंगा और उनकी सरकार गिरा दूंगा. मोदी ने कहा कि तब लालू ने जेटली से कहा था कि नीतीश परिस्थितियों के मुख्यमंत्री हैं, लेकिन जेटली ने लालू की बात सुनने के बाद मना कर दिया था.

मोदी ने आज संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर कहा कि झारखंड हाईकोर्ट ने जब लालू यादव के पक्ष में फैसला दिया कि चारा घोटाले से जुड़े अन्य मामलों में ट्रायल की जरूरत नहीं है, तो सीबीआई इस फैसले को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट गई थी. उसके बाद लालू ने अपने दूत प्रेम गुप्ता को भाजपा नेता अरु ण जेटली के पास भेजा. साथ ही सीबीआई को मामले में सुप्रीम कोर्ट में अपील नहीं करने देने के लिए कहा गया.

उन्होंने कहा कि अगर उन्हें मदद मिलती है तो 24 घंटे में नीतीश कुमार का इलाज कर दूंगा . हालांकि, बाद में लालू और प्रेम गुप्ता, दोनों ने अरु ण जेटली से मुलाकात की थी. जेटली ने स्पष्ट कहा कि हम सीबीआई के कामकाज में हस्तक्षेप नहीं कर सकते क्योंकि, यह एक स्वायत्त संस्थान है.

लालू ने मदद के बदले में बिहार में जदयू के हटाकर भाजपा की सरकार बनाने में मदद का ऑफर दिया था. सीबीआई निदेशक से भी किया था संपर्क सुशील कुमार मोदी ने बताया कि केस खत्म करवाने के लिए उन्होंने हर तरह की कोशिशें और मिन्नतें की. उन्होंने कहा कि तत्कालीन सीबीआई निदेशक के जरिए भी लालू यादव ने कोशिश की थी कि मामला कोर्ट में नहीं जाए. सीबीआई ने 157 दिनों के बाद मामला कोर्ट में दायर किया था.

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवअरुण जेटली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतआखिर क्यों विधायक फैसल रहमान पर कार्रवाई नहीं कर रहे तेजस्वी यादव?, 25 विधायक से होंगे 24?, मुख्य विपक्षी दल का दर्जा और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी?

भारतविधानसभा चुनाव हारे तो यूरोप निकले और राज्यसभा में पराजय होने पर कोलकाता पहुंचे?, शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव से कहा-पराजय से ज़्यादा बुरा मैदान छोड़ना?

भारतराज्यसभा चुनाव में हार, तेजस्वी ने फैजल पर एक्शन लिया तो नेता प्रतिपक्ष पद खतरे में?, कांग्रेस विधायक कुशवाहा ने कहा-दीपक यादव या मुकेश सहनी से बेहतर उम्मीदवार कौन?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा